Thursday, April, 30,2026

कड़ी निगरानी और आधुनिक तकनीक से लगाई गड़बड़ी पर लगाम

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एमआई एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2025 का दूसरा और अंतिम चरण सोमवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया।

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में हुई गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए इस बार हर स्तर पर सख्त निगरानी रखी गई और किसी भी प्रकार की गलती दोहराने से बचा गया। एसओजी के निर्देश पर परीक्षा के दौरान टावर डंप तकनीक का उपयोग किया गया। इस आधुनिक तकनीक से परीक्षा केंद्रों के आस-पास सक्रिय मोबाइल कनेक्शनों का डेटा तुरंत जुटाया जा सका, जिससे ब्लूटूथ
या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करने वालों पर तुरंत कार्रवाई संभव हुई।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, उच्च अधिकारी अलर्ट मोड में

परीक्षा के दौरान संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, डीजीपी, एडीजी, आईजी और जिला एसपी सहित सभी उच्च अधिकारी अलर्ट मोड में रहे। पुलिस की टीमों ने केंद्रों के आस-पास चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। वहीं, आरपीएससी ने 2021 परीक्षा की गलतियों
से सबक लिया और लीकेज पॉइट्स और खामियों को दूर किया। आरपीएससी ने उड़ने दस्ते और हर स्तर पर सरकारी नजर और तकनीक के प्रयोग ने आरपीएससी के दावे के अनुसार एसआई भर्ती परीक्षा 2025 को सफल बनाया।

कड़ी निगरानी का असर, वांछित डमी अभ्यर्थी पकड़े

एसआई भर्ती परीक्षा में जोधपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में डमी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है, जो विभिन्न - सरकारी भर्ती परीक्षाओं में मूल - अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देते थे। डमी पप्पूराम ने 10 लाख रुपएलेकर एसआई भर्ती परीक्षा 2025 में परीक्षा दी थी। पप्पूराम पहले पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 में भी डमी बनकर परीक्षा देने के लिए वांछित था। उदयपुर में डमी अभ्यर्थी महेंद्र कुमार को दस्तयाब किया। जांच में सामने आया कि महेंद्र कुमार ने पूर्व में PII भर्ती परीक्षा, द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मूल अभ्यर्थियों की जगह डमी बनकर परीक्षा दी थी। वह प्राध्यापक हिंदी स्कूल शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 2020 में भी डमी बनकर परीक्षा देने के मामले में वांछित था।

दूसरे चरण में 61.34% उपस्थिति

सोमवार को हुई दूसरे चरण की परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई। कुल 3,85,029 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें प्रथम पारी में 2,37,030 और द्वितीय पारी में 2,35,340 अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों पारियों का औसत उपस्थिति प्रतिशत 61.34 रहा। पहले चरण में 60.17% उपस्थिति रही थी, जबकि दूसरे चरण में यह बढ़कर 61.34% हो गई। जिलेवार आंकड़ों में धौलपुर जिले में सर्वाधिक 73.76% उपस्थिति दर्ज की गई, जबकि अजमेर में सबसे कम 55.32% अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery