Monday, August, 03,2026

चेयरमैन-सदस्यों ने भी रस्सियों से खींची सचिव मेहता की जीप

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के सचिव पद से रिटायर होने पर आईएएस रामनिवास मेहता को अजमेर में शुक्रवार को जिस अनोखे अंदाज मैं विदाई दी गई, उसकी ब्यूरोक्रेसी में चर्चा हो रही है। 2014 बैच के प्रमोटी आईएएस रामनिवास मेहता आरपीएससी के इतिहास में पहले अफसर हैं, जो सचिव की कुर्सी पर रहते रिटायर हुए हैं। वे पिछली सरकार के समय से जुलाई, 2023 से इस पद पर कार्यरत थे।

यह एक रोचक संयोग है कि सचिव की पोस्ट का एडिशनल चार्ज जिन आशुतोष गुप्ता को दिया गया है, वे रामनिवास मेहता के ही बैचमेट (वर्ष 2014 आईएएस) हैं और उन्होंने भी पिछली सरकार के समय आरपीएससी में मुख्य परीक्षा नियंत्रक का पद अजमेर में ठीक उसी दिन (25 जुलाई 2023) संभाला था, जिस दिन रामनिवास ने सचिव की जिम्मेदारी संभाली थी। किसी भी सचिव की आयोग के ऑफिस से पहली बार विदाई से समूचा आयोग- मय चेयरमैन, मेंबर, अधिकारी तथा बाबू, चपरासी और ड्राइवर बेहद उत्साहित थे। फिर स्वयं रामनिवास अपनी कार्यशैली, व्यवहार कुशलता और कर्मठता के कारण पूरे आयोग में लोकप्रिय थे। पूरे तीन साल के लंबे कार्यकाल में मेहता ने मन लगाकर काम किया।

आयोग जब पेपर लीक के बुरे दौर से गुजर रहा था, तब मेहता ने अभ्यर्थियों से सीधे संवाद कर भरोसा कायम करने का सराहनीय प्रयास किया था। मेहता अपने कक्ष से बाहर आकर अभ्यर्थियों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करते थे। चेयरमैन और सदस्यों के साथ भी उनका प्रभावी तालमेल रहा। इसीलिए जब शुक्रवार को उनकी सेवानिवृत्ति हुई तो समूचे आयोग ने उन्हें भावभीनी और अभूतपूर्व विदाई दी। एक खुली जीप में फूलमालाओं से लदे मेहता को खड़ा किया गया और फिर सभी ने मिलकर सम्मान दर्शाते हुए जीप को रस्सियों से खींचा। महत्वपूर्ण बात तो यह कि रस्सियों से जीप को खींचने वालों में आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्नल केसरी सिंह राठौड़ और सदस्य हेमंत प्रियदर्शी व सुशील बिस्सू भी शामिल थे। जानकारों के अनुसार किसी आईएएस की ऐसी विदाई संभवतः पहली बार ही देखने को मिली है। पुलिस फोर्स में तो ऐसा होता रहा है। लेकिन प्रशासनिक जानकारों का यह भी कहना है कि आयोग के चेयरमैन और सदस्यों का पद प्रतिष्ठा का और संवैधानिक होता है। उनके द्वारा अपने ही मातहत रहे सचिव की जीप की रस्सी खींचना उचित व गरिमापूर्ण नहीं कहा जा सकता।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक्शन मोड में मुख्य सचिव

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन स्वास्थ्य विभाग के काम-काज को चुस्त-दुरुस्त करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिलों से जिस तरह की 'नेगेटिव' खबरे आ रही हैं, उससे समूची सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। शनिवार को मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य भवन में विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ की मौजूदगी में अधिकारियों की बड़ी मीटिंग ली। अस्पतालों में प्रसूताओं की मौतों और आंख के ऑपरेशनों में गड़बड़ियों के मामले पर गहरा मंथन किया गया। मुख्य सचिव की चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में विशेष रुचि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो महीनों में सीएस पांच बार स्वास्थ्य भवन पहुंचे हैं। प्रत्येक मीटिंग में उन्होंने विभाग के काम-काज की 'माइक्रो मॉनिटरिंग' की है। जानकारों का कहना है कि सचिवालय से बाहर किसी विभाग के मुख्यालय में जाकर 5-5 बार मीटिंगें करने का स्वास्थ्य विभाग का अकेला उदाहरण है। गौरतलब बात यह है कि समूचे मेडिकल सेक्टर की भारी भरकम व समूची जिम्मेदारी एक अकेली गायत्री राठौड़ संभाल रही हैं। वे अपनी जिम्मेदारी निभाने में रात-दिन एक किए हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery