Monday, July, 27,2026

मैदान में उतरे RPSC चेयरमैन, व्यवस्थाओं की समीक्षा की

जयपुर: भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर लगातार उठते सवालों के बीच राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष केसरी सिंह खुद मैदान में उतर गए हैं। कनिष्ठ विधि अधिकारी (जेएलओ) भर्ती परीक्षा-2025 के पहले दिन आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष स्वयं जयपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि 'आप इस बात को रिकॉर्ड पर ले लीजिए कि राजस्थान में अब कोई पेपर लीक नहीं होने देंगे।' उन्होंने कहा कि आयोग हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। रविवार से शुरू हुई दो दिवसीय जेएलओ भर्ती परीक्षा के लिए जयपुर जिले में 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पहले दिन आयोजित दोनों प्रश्न पत्रों में अभ्यर्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। प्रथम प्रश्न पत्र में 13,245 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,768 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 10,477 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय प्रश्न पत्र में 2,753 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 10,492 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों प्रश्न पत्रों में औसत उपस्थिति करीब 21 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और आयोग ने संयुक्त रूप से व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की है।

4 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

सिंह ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, झोटवाड़ा फ्लाईओवर, शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांधी नगर, पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गणगौरी बाजार और शहीद अमित भारद्वाज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माणक चौक सहित प्रमुख परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

संयुक्त सचिव ऋषिबाला श्रीमाली ने भी संभाला मोर्चा, फ्लाइंग स्क्वाड सक्रिय

आयोग की संयुक्त सचिव ऋषिबाला श्रीमाली ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए आरएएस अधिकारियों, डीएसपी रैंक के अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की विशेष फ्लाइंग स्क्वाड तैनात की गई हैं। जिला कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जो परीक्षा समाप्ति तक लगातार संचालित रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery