Friday, February, 13,2026

रींगस-सीकर रेलखंड दोहरीकरण के लिए 470 करोड़ रुपए मंजूर

जयपुर: केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शेखावाटी क्षेत्र के महत्वपूर्ण रेलखंड रींगस सीकर के 50 किलोमीटर दोहरीकरण कार्य के लिए 470.34 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से रींगस, सीकर एवं आसपास के क्षेत्रों में रेल यातायात की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। जयपुर-दिल्ली के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी स्थापित होगी। शेखावाटी क्षेत्र पर्यटन, शिक्षा एवं सेना की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पिलानी और लक्ष्मणगढ़ शिक्षा के प्रमुख केंद्र हैं। खाटूश्यामजी, सालासर, जीणमाता और शाकम्भरी माता जैसे धार्मिक स्थल पूरे भारत से श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। दोहरीकरण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा के लिए आवागमन करने वाले छात्रों, सेना के जवानों तथा आम यात्रियों को तेज और सुगम रेल सुविधा उपलब्ध होगी। खासतौर पर खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा आसान बनेगी। गौरतलब है कि रींगस-खाटूश्यामजी 18 किमी नई रेल लाइन का कार्य 254 करोड़ रुपए की लागत से प्रगति पर है। सीकर और रींगस स्टेशनों का पुनर्विकास भी चल रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery