Wednesday, April, 22,2026

निजी अस्पतालों में RGHS सेवाएं बंद, आज से मेडिकल शटडाउन

जयपुर: राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य योजना (RGHS) में कथित जालसाजी के मामले में नीविक अस्पताल के संचालक डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश के चिकित्सक संगठन एकजुट हो गए हैं। निजी अस्पतालों में सोमवार से RGHS के तहत इलाज सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई हैं, जबकि पूर्ण मेडिकल शटडाउन की चेतावनी भी दी गई है। डॉक्टरों का आरोप है कि यह कार्रवाई वकीलों के दबाव में बिना उचित प्रक्रिया के की गई है, जिसके गंभीर दीर्घकालिक परिणाम होंगे। राजस्थान एलायंस ऑफ हॉस्पिटल एसोसिएशन (RAHA) ने राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर हरजीलाल अटल (IAS) को पत्र लिखकर डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध जताया है।

संगठन ने आरोप लगाया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत नहीं रही। बिना समुचित जांच, संवाद या सुनवाई का अवसर दिए एकतरफा दंडात्मक कार्रवाई की गई। RAHA की बैठक डॉ. महेश चंद्र शर्मा (स्टेट प्रेसिडेंट, IMA राजस्थान) की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि RGHS सेवाओं का बहिष्कार शुरू किया जाए।

बैठक के निर्णय के बाद कोई नई TID जनरेट नहीं की गई। हालांकि वर्तमान में भर्ती मरीजों का इलाज जारी रखा गया, लेकिन नई TID की आवश्यकता होने पर भी उसे जारी नहीं किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डॉ. सोनदेव बंसल की रिहाई और RGHS से संबंधित सभी विसंगतियों के समाधान तक बहिष्कार जारी रहेगा। भविष्य में किसी भी सरकारी योजना में अनियमितताओं के मामलों में डॉक्टर की गिरफ्तारी होने पर पूरे राज्य में उपचार सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान डॉ. एन. के. अग्रवाल (IMA राजस्थान), डॉ. राकेश कालरा (PHNHS), डॉ. एस.एम. बाजिया (UPCHAR), डॉ. सचिन झंवर (AHPI राजस्थान) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। हालांकि सरकारी चिकित्सक एवं सरकारी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि पूर्ण हड़ताल में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे अपने स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर इस कार्रवाई के प्रति असहमति दर्ज कराएंगे, जिससे आवश्यक सरकारी सेवाओं की निरंतरता बनी रहे।

IMA राजस्थान का इमरजेंसी सहित राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) राजस्थान ने भी आपात बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन ने मंगलवार सुबह 8 से 15 अप्रैल सुबह 8 बजे तक पूरे राज्य के निजी चिकित्सा संस्थानों में 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। इस दौरान निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, पैरामेडिकल सेवाओं सहित इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेंगी। हालांकि सरकारी डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे अलग से विरोध प्रदर्शन करेंगे। IMA ने RGHS योजना से जुड़ी समस्याओं-जैसे भुगतान में देरी, अनुचित पेनल्टी और प्रक्रियागत जटिलताओं के विरोध में RGHS सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का भी निर्णय लिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि डॉ. बंसल की रिहाई नहीं हुई और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

वहीं, प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन (PHNHS) के प्रेसिडेंट डॉ. विजय कपूर ने कहा कि बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए और बिना सुनवाई का अवसर दिए डॉ. बंसल को हार्डकोर अपराधी की तरह गिरफ्तार किया गया है। इससे पूरे चिकित्सा समुदाय में आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि डॉ. बंसल को तुरंत रिहा किया जाए। इलाज के दौरान मरीज की मौत पर डॉक्टर की गिरफ्तारी पूर्व निर्धारित SOP के विपरीत है और यह गलत परंपरा की शुरुआत है।

यह था मामला

मामला नीविक अस्पताल, गोपालपुरा बाईपास के संचालक डॉ. सोनदेव बंसल से जुड़ा है। उन पर राजस्थान सरकार की हेल्थ स्कीम (RGHS) में कथित जालसाजी कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है। रविवार को मानसरोवर थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि अधिवक्ता जितेंद्र शर्मा ने अपनी मां की इलाज के दौरान मौत होने पर डॉक्टर पर लापरवाही से उपचार करने का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दी गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट के सामने धरना दिया। यहां करीब 10 दिनों तक लगातार प्रदर्शन किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery