Tuesday, April, 22,2025

हिंदी को बढ़ावा देने वाले चयनितों को किया जाएगा पुरस्कृत

जयपुर : केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार सुबह 10 बजे जयपुर के मीतापुरा स्थित जेईसीमी में मोएम भन्ननलाल शर्मा और केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय करेंगे। हिंदी को राजधाषा के रूप में बढ़ावा देने के लिए सम्मेलन में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई कार्यालयों, बैंकों और उपक्रमों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही, नगर रानभाषा कार्यान्वयन समितियों (नराकास) को नराकास राजभाषा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन में कुल 110 पुरस्कार दिए जाएंगे। राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. मीनाक्षी जौली ने बताया कि यह उत्तर-1, उत्तर-2, मध्य और पश्चिम क्षेत्रों का संयुक्त क्षेत्रीय रानभाषा सम्मेलन है। इसमें हिंदी को बढ़ावा देने के लिए चयनित विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। यह वर्ष 2024-25 कर दूसरा आयोजन है। इससे पहले 4 जनवरी, 2025 को मैसूर में इस वर्ष का पहला क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था।

डिप्टी सीएम व सांसद रहेंगे मौजूद 

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डी. प्रेमचंद बैरवा होंगे। जयपुर सांसद मंजू शर्मा और राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में राजभाषा विभाग सचिव, 16 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से केंद्र सरकार के कार्यालयी, बैंकी व उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विभिन्न प्रदेशों को तीन क्षेत्रों में बांटा

जौली ने बताया कि हिंदी के प्रयोग के आधार पर देश को 'क', 'स' और 'ग' क्षेत्रों में वगर्गीकृत किया गया है। जयपुर में सोमवार की उत्तर 1, उत्तर 2, मध्य एवं पक्षिम क्षेत्रों का संयुक्ता क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन होगा। उत्तर-1 क्षेत्र में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, चंडीगढ़ और राजस्थान शामिल है, जबकि उत्तर-2 क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड है। मध्य क्षेत्र में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम क्षेत्र में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दमन दीव, दादर एवं नागर हवेली शामिल है।

1975 में हुई थी राजभाषा विभाग की स्थापना

भारतीय संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में अंगीकार किया गया था। संघ की राजभाषा हिंदी है और लिपि देवनागरी है। राजभाषा संबंधी सांवैमानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने और संघ के सरकारी काम-काज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए जून 1975 में राजभाषा विभाग की स्थापना गृह मंत्रालय के एक स्वतंत्र विभाग के रूप में की गई थी। वर्ष 2021 से हर साल हिंदी दिवस पर व्यापक स्तर पर 'अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन' आयोजित किए जाते हैं। विभाग की ओर से डिजिटल शब्दकोश हिंदी शब्द सिंधू का निर्माण भी किया गया है। राजभाषा विभाग सरकारी काम-काज में हिंदी के प्रयीग को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में हर वित्तीय वर्ष में देश के अलग-अलग भागों में पार क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery