Saturday, April, 04,2026

अब जल्द ही डेटा-ड्रिवन होगा रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व

जयपुर: राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को लेकर बड़ा बदलाव होगा। 2026 की शुरुआत में प्रस्तावित टाइगर सफारी फिलहाल टल गई है, लेकिन इसके पीछे की वजह भविष्य के लिए मजबूत नींव तैयार करना है। दरअसल, नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) ने राज्य वन विभाग द्वारा तैयार कंजर्वेशन प्लान (TCP) को कुछ खामियों के चलते वापस लौटा दिया था। साफ था कि अब केवल कागजी औपचारिकता नहीं, बल्कि ग्राउंड रियलिटी पर खरा उतरना होगा। रामगढ़ सिर्फ एक टाइगर रिजर्व तक सीमित नहीं, बल्कि यह देश में 'न्यू एज टाइगर मैनेजमेंट मॉडल' बनकर उभर सकता है।

टाइगर कॉरिडोर हब के रूप में उभरेगा रामगढ़

अगर नए प्लान को एनटीसीए से मंजूरी मिलती है, तो रामगढ़ विषधारी का पूरा परिदृश्य बदल सकता है। जिसमें टाइगर सफारी के नए रूट और जोन तय होंगे, टूरिज्म को बड़ा बूस्ट मिलेगा। स्थानीय युवाओं के लिए गाइड, ड्राइवर, हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा। यही नही टाइगर कॉरिडोर हब के रूप में विकसित हो सकता है।

फैक्ट फाइल

  • क्षेत्रफल लगभग 1498 वर्ग किलोमीटर
  • वर्तमान में बाघ 8 (5 फीमेल, 3 मेल)
  • 2022 में मिला था टाइगर रिजर्व का दर्जा
  • सफारी 2026 तक शुरू होने की संभावना (अब प्लान मंजूरी पर निर्भर)

वैज्ञानिक आधार पर कमजोर था पहला प्लान

वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईएफएस अरुण कुमार के अनुसार सबसे बड़ी आपत्ति टाइगर कॉरिडोर की स्पष्ट योजना को लेकर थी। प्लान में टाइगर मूवमेंट के लिए सुरक्षित कॉरिडोर की स्पष्ट मैपिंग नहीं थी। रामगढ़ विषधारी की भौगोलिक स्थिति बेहद अहम है, क्योंकि यह रणथंभौर टाइगर रिजर्व और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व जैसे बड़े टाइगर लैंडस्केप से जुड़ता है। सूत्रों के अनुसार पहला प्लान वैज्ञानिक आधार पर कमजोर था। एनटीसीए ने कई कमियां चिह्नित की, जिसमें फील्ड डेटा की कमी कैमरा ट्रैप और सैटेलाइट मॉनिटरिंग का सीमित उपयोग ह्यूमन-वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट कम करने की ठोस रणनीति का अभाव था।

इकोसिस्टम को मजबूत करने पर फोकस

अधिकारी ने बताया कि एनटीसीए के आदेशानुसार हमने पूरी रणनीति पर रीवर्क करना शुरू कर दिया है। हमारी कोशिश है कि अप्रैल में नया प्लान पेश किया जाए, जिसमें बड़े बदलाव होंगे। इसमें इंटर-रिजर्व कॉरिडोर डेवलपमेंट, डेटा-ड्रिवन मैनेजमेंट सिस्टम, ह्यूमन-वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट, हैबिटेट डेवलपमेंट और प्रोटेक्शन पर खास ध्यान दिया जाएगा। यानि अब फोकस सिर्फ 'टाइगर की संख्या' पर नहीं, बल्कि पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करने पर होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery