Tuesday, August, 12,2025

भाषा के नाम पर दादागिरी नहीं चलेगी: अठावले

जयपुर:   केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने देश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हो रहे हमलों को लेकर उन्होंने कहा कि भाषा के नाम पर दादागिरी स्वीकार नहीं की जाएगी। मराठी भाषा का सम्मान जरूरी है, लेकिन हिंसा या किसी को जबरन मराठी बोलने को कहना गलत है। अठावले ने बुधवार को जयपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया कि भाजपा संविधान बदलने जा रही है, लेकिन डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को कोई नहीं बदल सकता। राहुल गांधी ने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया। अठावले ने जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

2029 तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहें मोदी

रामदास अठावले ने केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। अठावले ने बताया कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के करीब है। उन्होंने कहा कि मोदी को 2029 तक प्रधानमंत्री बने रहना चाहिए, क्योंकि देश को उनके नेतृत्व की जरूरत है। अठावले ने बताया कि 2025-26 में सामाजिक न्याय मंत्रालय का बजट बढ़ाकर 14,886 करोड़ रुपए किया गया है। अनुसूचित जातियों के लिए 1,68,478 करोड़ रुपए और अनुसूचित जनजातियों के लिए 1,29,249 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 55.69 करोड़ बैंक खाते खोले गए, जिसमें 3.71 करोड़ खाते राजस्थान में हैं। इसके अलावा मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना से लाखों लोगों को लाभ हुआ है। अठावले ने बिहार में मतदाताओं की जांच के विषय पर चुनाव आयोग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेशी नागरिक फर्जी वोटर आईडी के जरिए मतदान कर रहे हैं, तो उनकी जांच जरूरी है।

स्नेह मिलन और सम्मान समारोह आयोजित

जयपुर में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का स्नेह मिलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राधा मोहन सैनी समेत प्रदेश कार्यकारिणी के कई सदस्य भी मौजूद रहे। समारोह में सैकड़ों प्रदेश कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक इस आयोजन में हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच संवाद करते हुए आगामी राजनीतिक रणनीतियों और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery