Saturday, August, 29,2026

नामांकन शुरू... पहले दिन 967 ने भरे 1,144 पर्चे

जयपुर: राजस्थान नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस की प्रत्याशी सूची का इंतजार खत्म होने से पहले ही गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रदेश की 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों के लिए पहले दिन 967 अभ्यर्थियों ने 1,144 नामांकन पत्र दाखिल किए। जयपुर नगर निगम में 11 अभ्यर्थियों ने 13 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। प्रमुख राजनीतिक दलों की अधिकृत सूची जारी नहीं होने से पहले दिन निर्दलीय और संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता ज्यादा नजर आई। कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र में राजनीतिक दल का नाम जरूर दर्ज किया, लेकिन उन्हें अभी पार्टी का अधिकृत चुनाव चिह्न नहीं मिला है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में पहले दिन भरतपुर में सर्वाधिक 31 नामांकन हुए। जयपुर और भीलवाड़ा में 11-11, अलवर में 2, कोटा में 4, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर में 1-1 तथा उदयपुर में 2 नामांकन हुए। पाली में एक भी नामांकन नहीं हुआ। प्रदेश में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं चुनाव प्रक्रिया में शामिल हैं।

अब सिर्फ दो दिन और मौका

नामांकन प्रक्रिया 27 से 31 अगस्त तक चलेगी, लेकिन रक्षाबंधन और रविवार के अवकाश के कारण प्रत्याशियों को अब 29 और 31 अगस्त को ही नामांकन का मौका मिलेगा। ऐसे में टिकट के दावेदारों की धड़कनें और बढ़ गई हैं। भाजपा और कांग्रेस में वार्ड आरक्षण के बाद टिकट वितरण को लेकर अंतिम दौर की कवायद चल रही है। संभावित प्रत्याशी समर्थकों के साथ पार्टी नेताओं के संपर्क में हैं। 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 3 सितंबर को नाम वापसी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery