Sunday, July, 26,2026

बड़ी छलांग... 1048% देशी, 5488% बढ़े विदेशी पर्यटक

जयपुर: कोरोना महामारी के बाद पर्यटन क्षेत्र में राजस्थान ने जबरदस्त वापसी की है। केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में राजस्थान घरेलू और विदेशी दोनों तरह के पर्यटकों के पसंदीदा स्थान में शामिल रहा। घरेलू पर्यटकों की संख्या के आधार पर राजस्थान देश के शीर्ष पांच राज्यों में है, जबकि विदेशी पर्यटकों के मामले में भी राज्य पांचवें स्थान पर है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले पांच वर्षों में राजस्थान की पर्यटन वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत एआई फोटो से काफी अधिक रही है। पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में राजस्थान में 25 करोड़ 25 लाख से अधिक घरेलू पर्यटक पहुंचे, जबकि 19.45 लाख विदेशी पर्यटकों ने राज्य का भ्रमण किया। वर्ष 2021 में राजस्थान में घरेलू पर्यटकों की संख्या केवल 2.19 करोड़ थी, जो 2025 तक बढ़कर 25.25 करोड़ पहुंच गई यानी पांच वर्षों में 1048 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसी अवधि में विदेशी पर्यटकों की संख्या 34,806 से बढ़कर 19.45 लाख हो गई, जो 5488 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाती है।

उत्तर प्रदेश में आए सबसे ज्यादा पर्यटक

घरेलू पर्यटकों की संख्या के आधार पर वर्ष 2025 में यूपी 155.74 करोड़ यात्राओं के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद तमिलनाडु (36.43 करोड़), आंध्र प्रदेश (35.39 करोड़), कर्नाटक (32.05 करोड़) और राजस्थान (25.25 करोड़) का स्थान रहा। वहीं विदेशी पर्यटकों के मामले में उत्तर प्रदेश (45.08 लाख), महाराष्ट्र (44.97 लाख), पश्चिम बंगाल (39.96 लाख), गुजरात (23.39 लाख) और राजस्थान (19.45 लाख) शीर्ष पांच राज्यों में शामिल रहे।

तेजी से पटरी पर लौटी पर्यटन गतिविधियां

राज्यसभा में पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा प्रस्तुत इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि कोरोना काल के बाद पर्यटन गतिविधियां तेजी से पटरी पर लौटी हैं और राजस्थान देश के सबसे पसंदीदा पर्यटन राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है।

राष्ट्रीय औसत में भी हुई बढ़ोतरी

इसके मुकाबले पूरे देश में घरेलू पर्यटकों की संख्या 2021 के 67.76 करोड़ से बढ़कर 2025 में 428.71 करोड़ हुई, जो 533 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या 10.54 लाख से बढ़‌कर 2.53 करोड़ हुई और इसमें 2296 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इससे स्पष्ट है कि घरेलू और विदेशी दोनों श्रेणियों में राजस्थान की वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर रही।

आतिथ्य क्षेत्र में हुए निवेश से मिले सकारात्मक परिणाम

पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि राजस्थान में विरासत पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन, रेगिस्तानी पर्यटन और लग्जरी पर्यटन की बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ बेहतर सड़क एवं हवाई संपर्क, नए पर्यटन सर्किट, होटल और आतिथ्य क्षेत्र में हुए निवेश का सकारात्मक असर पर्यटकों की संख्या में दिखाई दे रहा है। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, माउंट आबू, रणथंभौर, चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़ और पुष्कर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों ने बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया। वहीं धार्मिक स्थलों की तरफ पर्यटकों का रूख ज्यादा रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery