Thursday, January, 29,2026

CM भजनलाल के नेतृत्व में राजस्थान बना देश का अग्रणी सोलर राज्य

जयपुर: नववर्ष का सूरज राजस्थान के लिए नई उम्मीदों की किरणें लेकर आया है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रचंड मौसम की मार झेलने वाला राजस्थान अब सूर्य की शक्ति से विकास रथ पर सवार हो रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में घर 'सूर्यधर' बन रहे हैं, सौर ऊर्जा से सिंचाई हो रही है और फसलें लहलहा रही हैं। बढ़ती सौर क्षमता के साथ राजस्थान देश में नंबर एक राज्य बनकर नए साल में प्रवेश कर रहा है।

कुछ समय पहले तक कोयले की कमी के कारण बिजली संकट झेलने वाला राजस्थान अब ऊर्जा सरप्लस की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साल के 320 दिन उपलब्ध सूर्य प्रकाश को ऊर्जा क्रांति का आधार बनाया। नवीकरणीय ऊर्जा के लिए तेज नीतिगत निर्णय, निवेश बाधाओं का निराकरण और भूमि आवंटन प्रक्रिया को सरल बनाने से परियोजनाएं समय पर पूरी हो रही हैं। मात्र दो वर्षों में सौर ऊर्जा क्षमता दोगुनी से भी अधिक हो चुकी है।

दो सालों में 18 हजार मेगावाट से अधिक की वृद्धि दर्ज

राजस्थान की भौगोलिक स्थिति इसे सौर ऊर्जा के लिए सबसे उपयुक्त राज्य बनाती है। वर्तमान में स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता - 35 हजार 910 मेगावाट तक
पहुंच गई है, जो देश की कुल सौर क्षमता का लगभग 27% है। बीते दो वर्षों में ही 18 हजार मेगावाट से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। ग्राउंड माउंटेड सौर परियोजनाओं की देश की 1 लाख मेगावाट क्षमता में राजस्थान का योगदान 31 हजार मेगावाट है, जिससे राज्य वैश्विक सोलर हब के रूप में उभर रहा है।

150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना से जुड़े 2 लाख 69 हजार लोग

प्रदेश में 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना से 2 लाख 69 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़ चुके हैं। सौर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त 17 हजार रुपए की सब्सिडी भी दी जा रही है। राज्य में पीक डिमांड वर्ष 2030 तक 25 हजार मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। बीकानेर के पूगल में 6400 मेगावाट आवर की बैटरी स्टोरेज क्षमता और 2450 मेगावाट का देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क विकसित किया जा रहा है। स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024 के तहत वर्ष 2030 तक 115 गीगावाट अक्षय ऊर्जा तथा 10 गीगावाट ऊर्जा भंडारण क्षमता विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने सपरिवार डीग के श्रीनाथजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सपरिवार डीग स्थित श्रीनाथजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ब्रज क्षेत्र की पावन धरा पर आराध्य देव गोवर्धन गिरिराज जी महाराज की लगभग 21 किमी लंबी सप्तकोसीय परिक्रमा भक्तिः भाव से संपन्न की। मुख्यमंत्री नै सामान्य श्रद्धालु के रूप में 'पांच दंडवती' (साष्टांग प्रणाम) करते हुए परिक्रमा का शुभारंभ किया। परिक्रमा के दौरान उन्होंने मुखारविंद, मानसी गंगा और दानघाटी मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थली पर दर्शन-पूजन किया। परिक्रमा मार्ग में मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय नागरिकों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूंछरी का लौठा स्थित हेलिपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

पीएम कुसुम योजना में राजस्थान अव्वल

विकेंद्रीकृत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने पीएम कुसुम योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। योजना के तहत सौर क्षमता दो वर्षों में 122 मेगावाट से बढ़कर 2629 मेगावाट हो गई है। कंपोनेट ए और सी के अंतर्गत 1201 ग्रिड कनेक्टेड लघु सौर परियोजनाएं स्थापित की गई हैं। कंपोनेंट-ए में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। इस योजना से 2 लाख 83 हजार से अधिक किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध हो रही है। कंपोनेट-बी के तहत 58 हजार 361 सोलर पंपसेट लगाए गए है, जिससे डीजल पर निर्भरता में कमी आई है। वर्तमान में 22 जिलों के किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। पीएम सूर्यधर योजना में राजस्थान देश में पांचवें स्थान पर है। अब तक 481 मेगावाट क्षमता के 1,20,162 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कुल 1948 मेगावाट रूफटॉप सौर क्षमता विकसित हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery