Thursday, September, 10,2026

'कोई भूखा न सोए' का संकल्प हो रहा साकार

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना से 'कोई भूखा न सोए' के संकल्प को साकार कर रही है। सरकार के मुताबिक, ढाई साल में प्रदेशभर में 14 करोड़ 39 लाख से अधिक भोजन थालियां परोसी जा चुकी हैं। राज्य के सभी 309 नगरीय निकायों एक हजार में से अधिक रसोइयां संचालित हो रही हैं। महंगाई के दौर में महज 8 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराना योजना की सबसे बड़ी खासियत है। सरकार इसे 'लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय' की भावना से जोड़ते हुए गरीब कल्याण और सुशासन का उदाहरण बता रही है।

450 से बढ़ाकर 600 ग्राम की थाली

लाभार्थियों को 600 ग्राम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें 300 ग्राम चपाती, 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जी और 100 ग्राम चावल अथवा श्री अन्न खिचड़ी के साथ अचार शामिल है। पहले थाली में 450 ग्राम भोजन दिया जाता था। सरकार प्रत्येक थाली पर 22 रुपए का अनुदान भी दे रही है, जबकि लाभार्थी से केवल 8 रुपए लिए जाते हैं।

'श्री अन्न' से पोषण पर जोर

थाली में चावल के विकल्प के तौर पर बाजरा खिचड़ी अथवा श्री अन्न को शामिल किया गया है। इससे जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ मोटे अनाज को भी बढ़ावा मिलेगा। योजना में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में समन्वय एवं मॉनिटरिंग समितियां गठित हैं। रोज कमाने-रोज खाने वाले श्रमिकों, बुजुर्गों और अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए सस्ती भोजन व्यवस्था राहत का माध्यम बन रही है।

गरीब और जरूरतमंद तबके पर फोकस

14.39 करोड़ से अधिक थालियों का आंकड़ा अब भजनलाल सरकार के ढाई साल के जनकल्याणकारी कामकाज के प्रमुख आंकड़ों में शामिल किया जा रहा है। 309 नगरीय निकायों में एक हजार से ज्यादा रसोइयों का नेटवर्क और हर थाली पर सरकारी अनुदान के जरिए सरकार यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि उसकी योजनाओं का केंद्र प्रदेश का गरीब और जरूरतमंद तबका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery