Friday, April, 17,2026

प्रोबेशन पीरियड में ही 60 हजार की रिश्वत में पकड़ी गई नादौती SDM

जयपुर/करौली: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नादौती उपखंड कार्यालय में कार्रवाई करते हुए SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश सैनी और वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को 60,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान कार्यालय से 4 लाख रुपए की संदिग्ध नकदी भी बरामद हुई है। काजल मीणा 2024 बैच की RAS अधिकारी हैं और उनकी पहली पोस्टिंग 28 अक्टूबर 2025 को नादौती में हुई थी। सूत्रों के अनुसार, एसडीएम कार्यालय में घूसखोरी की चर्चाएं पहले से थीं। एक पीड़ित की शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ लिया। प्रोबेशन अवधि पूरी होने से पहले ही काजल मीणा के रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तारी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में जांच जारी है। एसीबी के अनुसार, परिवादी की करीब 25 बीघा कृषि भूमि के बंटवारे से जुड़े मामले में फाइनल डिक्री जारी करने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। यह मामला वर्ष 2022 से लंबित था।

रीडर और सहायक के जरिए ली गई रिश्वत

योजना के तहत परिवादी को कार्यालय बुलाया गया, जहां रीडर दिनेश सैनी ने 60 हजार रुपए की राशि ली और इसे वरिष्ठ सहायक प्रवीण धाकड़ को सौंप दिया। धाकड़ ने राशि अपने बैग में रख ली, तभी एसीबी टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बैग से ट्रैप राशि के अलावा 4 लाख रुपए अतिरिक्त नकद मिले। आरोपी द्वारा इसे पारिवारिक रकम बताने का दावा किया गया। यह भी सामने आया कि रिश्वत लेने से पहले फोन पर एसडीएम की सहमति ली गई थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery