Saturday, April, 18,2026

20 हजार वर्गमीटर से बड़े प्लॉट भी होंगे विभाजित

जयपुर: राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने और निवेशकों के लिए अवसरों का दायरा बढ़ाने की दिशा में रीको ने बड़ा निर्णय लिया है। अब 20,000 वर्गमीटर या उससे अधिक क्षेत्रफल वाले औद्योगिक भूखण्डों का उप-विभाजन सशर्त रूप से संभव होगा। इस फैसले से बड़े प्लॉट रखने वाले आवंटियों को उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर बेचने का विकल्प मिलेगा, जिससे नए उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा।

रीको ने रीको डिस्पोजल ऑफ लैंड रूल्स, 1979 के नियम 17 (ई) को पुनः लागू करते हुए यह व्यवस्था की है। इसके तहत उप-विभाजन के बाद प्रत्येक नए भूखण्ड का न्यूनतम क्षेत्रफल 500 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है, जिससे छोटे और मध्यम निवेशकों को भी औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश का अवसर मिलेगा। नियमों के अनुसार, किसी भी भूखण्ड का उप-विभाजन उसके आवंटन के कम से कम 7 वर्ष बाद ही किया जा सकेगा। उप-विभाजन के लिए आवेदक को प्रस्तावित लेआउट प्लान रीको में प्रस्तुत करना होगा। यदि भूखण्ड पर किसी बैंक या वित्तीय संस्था का ऋण बकाया है, तो संबंधित संस्था से एनओसी लेना भी जरूरी होगा।

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी गति

लंबे समय से उद्यमियों द्वारा बड़े औद्योगिक भूखण्डों के उप-विभाजन की मांग की जा रही थी। ऐसे में रीको का यह निर्णय न केवल भूमि के अधिकतम और बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करेगा, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों में नई आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा। इसके परिणामस्वरूप राज्य में निवेश बढ़ेगा, नए उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery