Tuesday, May, 26,2026

पंचायत चुनाव और राजनीतिक नियुक्तियों पर बनाई रणनीति

जयपुर: राजस्थान में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्यसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों, पंचायत चुनावों की तैयारियों और राजनीतिक नियुक्तियों सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भागीरथ चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, भूपेंद्र यादव, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और डॉ. अरुण चतुर्वेदी मौजूद रहे। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ भी बैठक में शामिल हुए। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां तथा अन्य वरिष्ठ नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े।

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर जून में चुनाव संभावित हैं। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा की दो सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के तीन-तीन नामों का पैनल तैयार करने पर चर्चा हुई, जिसे बाद में पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा इस बार राजस्थान से स्थानीय चेहरों को प्राथमिकता दे सकती है।

पंचायत चुनाव और संगठन विस्तार पर फोकस

बैठक में सरकार और संगठन के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए रोडमैप पर भी चर्चा हुई। पंचायतीराज और निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। भाजपा ने बूथ स्तर तक डबल इंजन सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है इसके साथ ही निगमों, आयोगों और बोर्डों में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों को जल्द पूरा करने पर भी मंथन हुआ। प्रदेश संगठन के ढांचे को मजबूत करने और विभिन्न मोचों की सक्रियता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

'वंदे गंगा' अभियान और विपक्ष के नैरेटिव पर चर्चा

बैठक में ग्रामीण रथ अभियान और 25 मई से शुरू होने वाले 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। कांग्रेस की ओर से फैलाए जा रहे कथित झूठे नैरेटिव का जवाब देने, नीट पेपर लीक मामले पर पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचत की अपील को आमजन तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery