Friday, June, 05,2026

पूनियां-अलका भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस का डांगी पर भरोसा

जयपुर: राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी तस्वीर साफ होते ही राजनीतिक संदेशों और सामाजिक समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। भाजपा ने राज्यसभा के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाकर कई राजनीतिक संकेत दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने एक बार फिर नीरज डांगी पर भरोसा जताया है। भाजपा का यह फैसला केवल राज्यसभा चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे 2028 के विधानसभा चुनावों की रणनीति भी दिखाई देती है। पार्टी ने जाट समाज से आने वाले वरिष्ठ नेता सतीश पूनियां को राज्यसभा भेजने का निर्णय लेकर संगठन के पुराने और को सम्मान दिया है, वहीं दूसरी और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाकर गुर्जर समाज और महिला मतदाताओं को साधने का प्रयास किया है।

अलका लंबे समय से संगठन में सक्रिय

अलका गुर्जर लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा रही हैं। वह बांदीकुई से विधायक भी रह चुकी हैं। उनके पति डॉ. नाथूसिंह गुर्जर भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में रहे हैं। वहीं पूनियां का चयन राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के रूप में उन्होंने विपक्ष के दौर में काग्रेस सरकार के खिलाफ पार्टी को मजबूत धार दी थी।

तरुण चुघ को एमपी से बनाया प्रत्याशी

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पांच राज्यों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मध्यप्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। गुजरात से राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजरिया को उम्मीदवार बनाया। ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए देवाशीष सामंतराय को टिकट दिया गया है। मणिपुर से ए. शारदा देवी और अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को उम्मीदवार बनाया गया है।

खरगे समेत कांग्रेस के सात उम्मीदवार घोषित

कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सात उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है। उनके साथ कर्नाटक से पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को भी टिकट मिला है। मध्यप्रदेश से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery