Saturday, July, 25,2026

मुख्यमंत्री आवास में जुटेंगे सभी विधायक, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

जयपुर: राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मुख्यमंत्री आवास (सीएमआर) में आयोजित होगी। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सभी भाजपा विधायकों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी मौजूद रहेंगे। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अल्का गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है।।

दोनों प्रत्याशी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में प्रस्तावकों के चयन, मतदान प्रबंधन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए यह बैठक अहम मानी जा रही है। साथ ही संगठन महामंत्री अजेय कुमार पहली बार सभी विधायकों से औपचारिक रूप से संवाद भी करेंगे।

निर्विरोध निर्वाचन की ओर बढ़ता चुनाव

राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना मजबूत होती दिख रही है। किसी भी अन्य उम्मीदवार ने शनिवार को नामांकन दाखिल नहीं किया। कांग्रेस की ओर से नीरज डांगी शुक्रवार को नामांकन भर चुके हैं। सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। यदि भाजपा के दोनों उम्मीदवारों और कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा कोई अन्य नामांकन नहीं होता है तो तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है।

कांग्रेस के पास पर्याप्त समर्थनः डांगी

कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी नीरज डांगी ने दावा किया है कि वर्तमान संख्या बल के उतधार पर कांग्रेस की जीत सुनिक्षित है और भाजपा यदि चौथा उम्मीदवार मैदान में उतारती है तो उसे हार का सामना करना पड़ेगा। डांगी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव पूरी तरह आंकड़ों का खेल है और कांग्रेस के पास जीत के लिए पर्याप्त समर्थन मौजूद है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दो और कांग्रेस का एक उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचना तय है। डांगी ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले भी राजनीतिक तोड़‌फोड़ की कोशिश करती रही है। उन्होंने 2020 के राज्यसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि उस समय भी भाजपा ने चौथा प्रत्याशी उतारा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। डागी ने विश्वास जताया कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और उनके पास जीत के लिए आवश्यक संख्या बल मौजूद है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery