Saturday, June, 06,2026

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज डांगी ने भरा नामांकन, जीत लगभग तय

जयपुर: राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए सियासी तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने एक बार फिर नीरज डांगी पर भरोसा जताकर यह संदेश दिया है कि पार्टी अपने अनुभवी और संगठन से जुड़े नेताओं के साथ निरंतरता बनाए रखना चाहती है।

डांगी की जीत के लिए पर्याप्त बहुमत

उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी नीरज डांगी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नीरज डांगी के नामांकन के वक्त पूर्व सीएम अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई विधायक मौजूद थे। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नीरज डांगी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के पास 67 विधायक हैं, जबकि एक सीट जीतने के लिए प्रथम वरीयता के 51 वोटों की आवश्यकता होती है। ऐसे में कांग्रेस के पास अपने उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है।

हॉर्स ट्रेडिंग BJP की आदतः डांगी

राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग के सवाल पर नीरज डांगी ने कहा कि यह कांग्रेस की नहीं, बल्कि भाजपा की आदत है। उन्होंने कहा कि यदि इस चुनाव में कोई चौथा उम्मीदवार मैदान में आता है, तो वह भाजपा की ओर से होगा, कांग्रेस की ओर से नहीं।

पूनियां और अलका की जीत भी सुनिश्चित

भाजपा के दोनों उम्मीदवारों सतीश पूनियां और डॉ. अलका गुर्जर की जीत भी लगभग तय मानी जा रही है। राज्यसभा की प्रत्येक सीट के लिए 51 वोट जरूरी हैं और दो सीटों पर जीत के लिए भाजपा को 102 वोटों की आवश्यकता है। भाजपा के पास दो सीट के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है। हालांकि तीसरी सीट पर मुकाबले की संभावनाएं बेहद सीमित नजर आती हैं। राजनीतिक
गणित के अनुसार यदि भाजपा को तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारना होता, तो उसे अपने विधायकों के अलावा आरएलडी, निर्दलीय, बसपा और बीटीपी समेत अन्य दलों का समर्थन मिलने के बावजूद करीब 20 अतिरिक्त वोटों की जरूरत पड़ती। ऐसे में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए तीनों घोषित उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

सतीश पूनियां सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन

राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पूनियां सोमवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery