Thursday, January, 29,2026

मालवीय की कांग्रेस में वापसी की अटकलें, राठौड़ ने किया खंडन

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर दल-बदल और घर वापसी को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा या अन्य दलों में शामिल हुए करीब एक दर्जन वरिष्ठ नेताओं में से कई अब भाजपा में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इनमें से आधा दर्जन से अधिक नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से संपर्क कर वापसी के लिए औपचारिक प्रार्थना पत्र भी सौंप दिए हैं।

इसी बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय की कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं ने राजनीतिक  में हलचल बढ़ा दी है। हालांकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इन अटकलों को सिरे से खारिज किया है। राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि मालवीय से उनका नियमित संवाद होता रहता है और पार्टी के भीतर किसी भी मुद्दे का समाधान बातचीत से किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां पारिवारिक वातावरण में समस्याओं का हल निकाला जाता है।

मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला

मदन राठौड़ ने इस दौरान कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। पश्चिम बंगाल की राजनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि वहां कथित भ्रष्टाचार और ईडी कार्रवाई में हस्तक्षेप के मुद्दे पर कांग्रेस चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पूरी तरह शून्य हो चुकी है और तृणमूल कांग्रेस के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी है। साथ ही राठौड़ ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर कांग्रेस पर अनर्गल बयानबाजी करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस में आने के लिए कतार में नेता

मालवीय के अलावा करीब आधा दर्जन अन्य नेता भी कांग्रेस में वापसी के लिए कतार में हैं। इनमें पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा, गोपाल गुर्जर, पूर्व विधायक रामचंद्र सराधना, बलराम यादव और कैलाश मीणा शामिल हैं। इनमें से कई नेता दिल्ली से लेकर जयपुर तक कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्यों ने गोपनीयता का हवाला देते हुए बताया कि कोटा, झालावाड़, अजमेर, जयपुर सहित कई जिलों से प्रार्थना पत्र आए हैं। समिति की बैठक जल्द होगी, जिसके बाद रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जाएगी। कांग्रेस में आने वालों का मामला अनुशासन समिति तय करेगी।

भाजपा में उपेक्षा के शिकार हुए नेता

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए अधिकांश बड़े नेता आज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे है, क्योंकि उन्हें न तो सत्ता में और ना ही संगठन में कोई अहम भूमिका दी गई। ज्योति मिर्धा को छोड़ दें तो बाकी नेताओं में असंतोष साफ झलक रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं को न तो संगठन में कोई पद मिला और ना ही सत्ता में सम्मान। इसी कारण वे अब दोबारा कांग्रेस में लौटने के इच्छुक हैं। इनमें लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, गोपाल सिंह ईडवा, ज्योति खंडेलवाल, गिरिराज सिंह मलिंगा, सुशील शर्मा, सुरेश चौधरी, खिलाड़ी लाल बैरवा जैसे बड़े चेहरे शामिल है, जबकि महेंद्रजीत सिंह मालवीय को लोकसभा का टिकट जरूर मिला, लेकिन हार के बाद उनकी स्थिति भी कमजोर हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery