Wednesday, July, 22,2026

आईजी-एसपी उतरे मैदान में... आमजन से बोले- डरिए मत

जयपुर: प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद पुलिस महकमा फील्ड में उतर गया है। इसके तहत आईजी से लेकर एसपी तक जिलों में लगातार दौरे कर रहे हैं और थाना स्तर पर बैठकों के आयोजन के बाद आमजन के बीच पहुंचकर संवाद करना शुरू कर दिया है।

जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने रविवार को शाहपुरा थाने में सीएलजी की बैठक लेकर आमजन से सीधा संवाद किया। बैठक में नशा तस्करी, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था, स्थानीय कानून व्यवस्था और जनसहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। आईजी ने लोगों से खुलकर अपनी समस्याएं रखने और अपराध संबंधी सूचनाएं साझा करने की अपील की।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने गत दिनों सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए थे कि हर महीने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। इन बैठकों में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक समन्वय और लंबित मामलों की समीक्षा शुरू हो गई है।

आमजन को पहले ही सतर्क कर देंगे

सीएम के निर्देशों के बाद आमजन से सीधा संवाद किया जा रहा है। साइबर अपराध से बचाव, ओटीपी साझा नहीं करने, नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को देने और सुरक्षा के लिए घर-दुकानों पर सीसीटीवी लगाने की अपील की गई। आमजन ही अपराध का शिकार होता है। ऐसे में आमजन को पहले ही सतर्क कर देंगे तो अपराधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाएगा। -राहुल प्रकाश, आईजी जयपुर रेंज

जनभागीदारी बनेगी सबसे बड़ा हथियार

यदि किसी के पास नशे के कारोबार, साइबर ठगी, संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों या हथियारों के साथ फोटो-वीडियो से जुड़ी कोई सूचना है तो वह पुलिस से साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-अमित कुमार, एसपी झालावाड़

आमजन ही पहला सूचनाकर्ता

यह अभियान इसलिए है क्योंकि आमजन ही पुलिस आमजन पुलिस का पहला सूचनाकर्ता है। अपराध के बाद तो पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन अपराध होने से पहले नशा तस्करों, हथियार सप्लायर्स, गैंगस्टर्स आदि की जानकारी मिले तो पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। इससे अपराधियों के हौसले टूट जाएंगे।
-हनुमान प्रसाद मीणा, एसपी जयपुर ग्रामीण

जनभागीदारी बनेगी सबसे बड़ा हथियार

राजस्थान पुलिस अब अपराध नियंत्रण में जनता को सबसे बड़ी ताकत मानकर आगे बढ़ रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि लोग अपने आसपास चल रही आपराधिक गतिविधियों की समय पर सूचना देंगे तो अपराधियों पर प्रभावी और त्वरित कार्रवाई संभव होगी। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे बिना किसी भय के लोग पुलिस का सहयोग कर सकें। पुलिस और जनता की साझेदारी प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सबसे अहम कदम मानी जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery