Saturday, April, 25,2026

पुलिस की ऐतिहासिक पहल... 'महिला बीट अधिकारी योजना' लागू

जयपुर: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में राज्यभर में 'महिला बीट अधिकारी योजना' लागू कर दी गई है। यह योजना सामान्य बीट प्रणाली के तहत ही संचालित होगी, लेकिन इसका फोकस विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, विश्वास निर्माण और अपराधों की रोकथाम पर रहेगा। नई व्यवस्था का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध होने से पहले ही उसे रोकना है। योजना के तहत प्रत्येक बीट क्षेत्र में महिला बीट अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह अपने क्षेत्र की गृहणियों, छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और संवेदनशील स्थानों से लगातार संपर्क में रहे। इससे न केवल त्वरित सूचना तंत्र मजबूत होगा, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास भी बढ़ेगा।

कैसे काम करेगी योजना

आदेश के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में 4-5 सामान्य बीट को मिलाकर एक महिला बीट अधिकारी नियुक्त की जाएगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 7-8 बीट को जोड़कर यह जिम्मेदारी दी जाएगी। महिला बीट अधिकारी अपने क्षेत्र में स्थित प्रमुख संस्थानों जैसे महिला महाविद्यालय, छात्रावास, आंगनबाड़ी केंद्र, रेलवे स्टेशन, सरकारी व निजी कार्यालयों से संपर्क स्थापित करेंगी। इन स्थानों पर कार्यरत महिलाओं और छात्राओं को संपर्क सूत्र के रूप में जोड़ा जाएगा, जिससे किसी भी घटना या आशंका की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंच सके। योजना के तहत महिला बीट अधिकारी को हर महीने कम से कम दो बार अपने संपर्क सूत्रों से व्यक्तिगत या दूरभाष के माध्यम से संवाद करना होगा। इससे फीडबैक सिस्टम मजबूत होगा और स्थानीय समस्याओं की समय रहते पहचान हो सकेगी।

महिला पुलिस को प्राथमिकता

महिला बीट अधिकारी के चयन में प्राथमिकता महिला कांस्टेबल को दी जाएगी, जहां पर्याप्त महिला कर्मी उपलब्ध नहीं होंगे, वहां पुरुष कांस्टेबल को भी इस कार्य में लगाया जा सकेगा। प्रत्येक महिला बीट अधिकारी के साथ एक लिंक अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा, जो अनुपस्थिति या स्थानांतरण की स्थिति में कार्य संभालेगा।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर

योजना के तहत भीड़भाड़ वाले स्थान, अंधेरी गलियां, सुनसान इलाके और महिला अपराध से जुड़े 'हॉटस्पॉट' चिह्नित किए जाएंगे। महिला बीट अधिकारी इन स्थानों पर नियमित निगरानी रखेंगी और आवश्यकता होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजेंगी, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

गोपनीयता और विश्वास पर जोर

महिला बीट अधिकारी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि संपर्क सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं को पूरी तरह गोपनीय रखा जाए। इससे महिलाएं बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगी। इस पहल से महिलाओं में मानसिक संबल बढ़ेगा।

सोशल मीडिया और जनजागरूकता

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाएगा। महिला बीट अधिकारी द्वारा की गई कार्रवाइयों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे अन्य महिलाएं भी प्रेरित हों और पुलिस से जुड़ें। साथ ही, राज्य में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियानों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

सख्त मॉनिटरिंग और प्रशिक्षण

योजना की निगरानी रेंज स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी। महिला बीट अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि वे संवेदनशील मामलों को बेहतर तरीके से संभाल सकें। हर सप्ताह रिपोर्टिंग और समीक्षा की व्यवस्था भी लागू की गई है।

सुरक्षा का नया मॉडल

यह योजना पुलिसिंग के पारंपरिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है। 'संवाद के माध्यम से बेहतर पुलिसिंग' की अवधारणा पर आधारित यह पहल महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है। इस कदम से न केवल अपराधों में कमी आएगी, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति सकारात्मक छवि भी मजबूत होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery