Wednesday, September, 09,2026

अब थानों में पहुंचकर जनसुनवाई करेंगे एसपी-DCP

जयपुर: आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अब जिला स्तर पर निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने की कवायद शुरू की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पुलिस थानों का नियमित भ्रमण कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार थानों में स्वयं जनसुनवाई करें। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ पहले से लंबित शिकायतों की भी समीक्षा करनी होगी। डीजीपी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं नागरिक-केंद्रित निस्तारण पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए शिकायतों के पंजीकरण, अग्रेषण, पर्यवेक्षण और निस्तारण को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एसओपी की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए।

थाने में जाकर सुनेंगे फरियाद

आदेश के अनुसार सभी जिला पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त अपने क्षेत्राधिकार के पुलिस थानों का नियमित रूप से भ्रमण करेंगे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार थानों में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण के साथ पूर्व से लंबित शिकायतों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना जाए। शिकायतकर्ता को पर्याप्त अवसर देकर उसकी समस्या को समझने पर जोर दिया गया है, ताकि केवल औपचारिक सुनवाई के बजाय समस्या की वास्तविक प्रकृति सामने आ सके।

मौके पर मामलों का तत्काल निस्तारण

जनसुनवाई के दौरान ऐसे मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश हैं, जिनका निस्तारण मौके पर ही किया जा सकता है। ऐसे प्रकरणों का यथासभव तत्काल समाधान कराया जाएगा। वहीं, जिन मामलों में उच्च स्तर पर हस्तक्षेप आवश्यक हो, उनमें एसपी या डीसीपी को स्वयं कार्यालय स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। खास बात यह है कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का अलग रजिस्टर अथवा डिजिटल रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा। इसमें शिकायत पर हुई कार्रवाई और उसकी प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

हर माह भेजनी होगी समीक्षा रिपोर्ट

पुलिस मुख्यालय ने इस व्यवस्था को केवल औपचारिकता बनने से रोकने के लिए जिला पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों को जनसुनवाई का रोस्टर/कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पिछले माह में की गई जनसुनवाई के संबंध में अपनी मासिक अर्द्धशासकीय पत्रावली में समीक्षा रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करना होगा। डीजीपी ने आदेश में साफ किया है कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य केवल जनसुनवाई की संख्या बढ़ाना नहीं है। असली लक्ष्य शिकायतकर्ता की पुलिस अधिकारी तक पहुंच सुनिश्चित करना और उसकी शिकायत का वास्तविक एवं समयबद्ध समाधान कराना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery