Thursday, July, 23,2026

दो दिन में 1259 हार्डकोर अपराधियों पर शिकंजा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 'जीरो टॉलरेंस' संदेश के तहत राजस्थान पुलिस ने प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर दो दिन में 1259 हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई की है। 20 जुलाई से शुरू हुए अभियान के तहत डीजीपी के निर्देश पर सभी पुलिस रेंज और दोनों पुलिस आयुक्तालयों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करों, साइबर अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की। पहले दो दिनों में 220 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज कर 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बीकानेर रेंज में 1.700 किलोग्राम 67 मिलीग्राम हेरोइन, 2.805 किलोग्राम गांजा, 4 किलोग्राम डोडा पोस्त और 60.48 मिलीग्राम एमडी जब्त की गई। इसके अलावा 1065 नशीली गोलियां, 398.69 ग्राम चिट्टा तथा 60.095 किलोग्राम पोस्त भी बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई केवल बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने पर फोकस किया जा रहा है।

साइबर अपराधियों पर भी शिकंजा

साइबर अपराध के खिलाफ चलाए गए अभियान में 52 मामलों में कार्रवाई करते हुए 111 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने साइबर ठगों से 1 करोड़ 41 लाख 89 हजार 442 रुपए बरामद किए, जबकि 11 लाख 25 हजार 197 रुपए पीडितों को वापस दिलाए गए। इसके अलावा अवैध हथियारों के 45 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि अवैध खनन के खिलाफ 75 मामलों में कार्रवाई की गई।

अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस संगठित अपराध, नशा तस्करी, साइबर अपराध, महिला अपराध और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। 20 अगस्त तक चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान के पहले ही दो दिनों में धमाकेदार शुरुआत हुई है।

नाकाबंदी से अपराधियों की राह मुश्किल

राज्यभर में विशेष नाकाबंदी अभियान चलाकर 80 हजार 264 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 24 हजार 816 मामलों में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 1603 शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, 26,274 बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान, 1637 बिना सीट बेल्ट मामलों में कार्रवाई, 1457 काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई, 5580 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, 33,341 अन्य यातायात नियम उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए। अभियान में महिला सुरक्षा और जनभागीदारी पर विशेष फोकस किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery