Friday, September, 25,2026

पंचायत चुनाव की तैयारी, नवीन 25 को युवाओं से करेंगे संवाद

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अब आगे की चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर फोकस बढ़ा दिया है। एक ओर भाजपा निकाय चुनाव के परिणामों से बने माहौल को पंचायत चुनाव की तैयारियों से जोड़ने में जुट गई है। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 24 सितंबर को देर रात जयपुर आएंगे। 25 सितंबर को वे कार्यकर्ताओं, युवाओं व नवनिर्वाचित निकाय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस में निकाय चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग और भीतरघात को लेकर संगठन स्तर पर समीक्षा शुरू हो गई है। इधर, एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल हालिया जयपुर दौरे में निकाय परिणामों को लेकर फीडबैक ले चुके हैं और अब जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों से दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।

भाजपा की जीत का कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे जश्न

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के अनुसार नितिन नवीन के जयपुर प्रवास के दौरान संगठन की ओर से चार प्रमुख कार्यक्रम तय किए गए हैं। दौरे की शुरुआत सुबह अल्बर्ट हॉल पर स्वच्छता कार्यक्रम से होगी। इसके बाद नवीन दादिया गांव में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में शामिल होंगे। भाजपा ने इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के जुटने का लक्ष्य रखा है। अपने कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का कार्यकर्ताओं के साथ जश्न भी मनाएंगे।

दादिया में 90 प्रचार रथ करेंगे रवाना

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के निर्वाचित पार्षदों और पार्टी प्रत्याशियों का दादिया में स्वागत किया जाएगा। इसमें भाजपा के जिला और मंडल पदाधिकारियों के साथ पार्टी के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में नितिन नवीन 90 प्रचार रथों को रवाना करेंगे। नितिन नवीन बिरला ऑडिटोरियम में युवाओं और छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की योजनाओं और भाजपा की रीति-नीति पर भी चर्चा होगी।

कांग्रेसः क्रॉस वोटिंग पर मांगी जानकारी

इधर, निकाय चुनाव में कई जगह बहुमत के बावजूद बोर्ड नहीं बन पाने और मेयर-सभापति चुनाव में कांग्रेस पार्षदों की क्रॉस वोटिंग के मामलों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। यह निर्देश केसी वेणुगोपाल के फीडबैक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से दिए गए हैं। रिपोर्ट में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ क्रॉस वोटिंग और भीतरघात करने वाले पार्षदों व नेताओं की जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पाली-अजमेर के परिणामों पर फोकस

कांग्रेस के लिए पाली और अजमेर के परिणाम समीक्षा का प्रमुख विषय हैं। पाली में कांग्रेस को 29 और भाजपा को 21 सीटें मिलीं, लेकिन महापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन को केवल तीन वोट मिले। कांग्रेस के अनुसार 26 पार्षदों की क्रॉस वोटिंग का मामला सामने आया। अजमेर में भी बढ़त के बावजूद कांग्रेस बोर्ड और महापौर नहीं बना सकी। वेणुगोपाल ने बैठक में जिलेवार फीडबैक लिया था और यह भी रिपोर्ट मांगी गई है कि किन स्थानों पर प्रशासन के दुरुपयोग और किन स्थानों पर पार्टी के भीतर की गतिविधियों के कारण परिणाम प्रभावित हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery