Wednesday, September, 02,2026

टिकट बंटे... अब मैदान की बारी, CM ने संभाला मोर्चा

जयपुर: निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संगठन को एकजुट रखने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने की कमान खुद संभाल ली है। वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में हैं और फोन पर चुनावी फीडबैक ले रहे हैं। कई नेताओं से वन-टू-वन मुलाकात कर जमीनी स्थिति समझी जा रही है।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, मंत्रियों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और संभाग प्रभारियों से चुनावी स्थिति पर चर्चा की। बैठक में प्रत्याशियों की स्थिति, संगठन की सक्रियता और स्थानीय चुनौतियों का फीडबैक लिया गया। अब बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री भाजपा का चुनावी मैनिफेस्टो जारी करेंगे। इसमें शहरों के विकास, मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय निकायों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का विजन सामने रखा जाएगा।

आज केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंथन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम करीब 7.30 बजे दिल्ली जाएंगे। जहां केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश संगठन तक चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष 4 सितंबर को जयपुर पहुंचेंगे। बीएल संतोष सुबह करीब 10 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठकों की शुरुआत करेंगे। टिकट वितरण के बाद असंतोष, बागियों को साधने, चुनाव प्रबंधन और बूथ स्तर की तैयारियों पर मंथन होगा। उनके रात करीब नौ बजे दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है।

संगठन की एकजुटता से जीत की तैयारी

भाजपा चुनाव प्रचार में डबल इंजन सरकार के कामकाज के साथ संगठन की एकजुटता को भी प्रमुखता दे रही है। पार्टी नेतृत्व की कोशिश है कि टिकट वितरण की नाराजगी मतदान तक न पहुंचे। मुख्यमंत्री और संगठन के वरिष्ठ नेता लगातार कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने पर जोर दे रहे हैं।

कांग्रेस में भी नाराजगी दूर करने की कवायद

टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में असंतोष बढ़ गया है। केंद्रीय नेतृत्व राजस्थान के चुनाव पर नजर रख रहा है। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बागी दावेदारों से जुड़े फीडबैक ले रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों को नाराज दावेदारों को मनाने की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस निर्दलीय उम्मीदवारों को अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में लाने की कोशिश कर रही है। जयपुर में 4 या 5 सितंबर को घोषणा पत्र जारी होने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery