Thursday, September, 10,2026

फर्जी वोटिंग के आरोप और ईवीएम खराबी से कई जगह बिगड़ा माहौल

जयपुर: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 39 जिलों के 162 नगरीय निकायों में मतदान हुआ। 57 लाख से अधिक मतदाताओं ने 20,623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। मतदान के दौरान दूदू, नागौर, सीकर, अलवर, बाड़मेर, जालोर, चुरू और अन्य जिलों में झड़प, पथराव, फर्जी मतदान के आरोप और पुलिस कार्रवाई सामने आई। कई केंद्रों पर ईवीएम की तकनीकी खराबी से मतदान प्रभावित हुआ। बांसवाड़ा में हासिम खान (35) पिता शरीफ खान निवासी सरगड़ावाड़ा, निर्वाचन कार्मिक का बिल्ला लगाकर घूमते मिले। झालावाड़ में बबली पर बादाम बाई के नाम से वोट डालने की कोशिश का आरोप लगा। चूरू में 85 वर्षीय मोहनलाल रेगर मतदान के करीब दस मिनट बाद घर लौटते समय चल बसे। डूंगरपुर के दो वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन से मतदान नहीं हुआ। प्रमुख नेताओं ने भी मतदान किया। जोधपुर में हनुमान बेनीवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत की मुलाकात चर्चा में रही।

ईवीएम हुई खराब

जोधपुर में बालेसर के वार्ड 15 में ईवीएम शुरू नहीं होने से मतदान सुबह 7:40 बजे शुरू हुआ। बीकानेर में वार्ड 52 के फोर्ट डिस्पेंसरी स्कूल में मशीन खराब होने से मतदान रुका। बूंदी के केशोरायपाटन के वार्ड 17 और 11 में करीब आधे घंटे मतदान बाधित रहा। चूरू के सुजानगढ़ के वार्ड 39 में ईवीएम 3 बार खराब हुई और करीब दो घंटे मतदान रुका। वार्ड 26 में भी मशीन नहीं चली। डूंगरपुर में वार्ड 9 में डेढ़ घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। राजसमंद में आमेट के वार्ड 1 में मशीन खराब हुई। झालावाड़ वार्ड 18 में प्रत्याशियों ने तहसीलदार रामस्वरूप पंकज से शिकायत की।

झड़प और पुलिस कार्रवाई

जयपुर के दूदू के बिजोलाव में निर्दलीय प्रत्याशी सलीम और कांग्रेस उम्मीदवार इशाक के समर्थक फर्जी मतदान के आरोप पर भिड़े। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया। नागौर के खत्रीपुरा में फर्जी मतदान के आरोप पर पथराव हुआ। सीओ जतिन जैन के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और दो लोगों को डिटेन किया। सीकर के फतेहपुर में कांग्रेस और निर्दलीय समर्थकों की पत्थरबाजी में दो लोग घायल हुए, एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शाहपुरा में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 3 लोग घायल हुए। बौलपुर में पप्पू जाट और कमलजीत में हाथापाई हुई। अलवर में जगदीश अटल और उनके बेटों पर मोहित व लोकेश जागिह से मारपीट का आरोप लगा।

चर्चित घटनाक्रमः मतदान के बाद तोड़ा दम

चूरू नगर पालिका के वार्ड 52 में 85 वर्षीय मोहनलाल रैगर ने व्हीलचेयर से पहुंच मतदान किया। करीब दस मिनट बाद घर ले जाते समय तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। चूरू में वार्ड 36 में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। वार्ड 55 में एजेंट का मोबाइल बजने पर हंगामा हुआ और वार्ड 20 में मतदाता के साथ कार्यकर्ता के प्रवेश को लेकर विवाद हुआ। बांसवाड़ा में हासिम खान पिता शरीफ खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी सरगडावाड़ा, निर्वाचन कार्मिक का बिल्ला लगाए मिले। उन्होंने बताया कि बिल्ला बूथ एजेंटों को नाश्ता पहुंचाने के लिए मिला था। चूरू के छापर में सोशल मीडिया वीडियो के बाद भीड़ जुटी, जिसे आरओ ओमप्रकाश वर्मा और डीएसपी सुखदेवसिंह ने संभाला। डूंगरपुर में कुवैत से कारोबारी विनोद पंचाल वोट देने पहुंचे।

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का जज्बा

सीकर में नीमकाथाना के वार्ड 18 में 104 वर्षीय सुगन देवी को परिजन गोद में उठाकर मतदान केंद्र ले गए। झुंझुनूं के खेतड़ी में वार्ड 12 में 103 वर्षीय सावित्री देवी को कुर्सी से बूथ तक पहुंचाया। दौसा के सिकराय में 96 वर्षीय बाबूलाल भांगला और अनूपगढ़ में 96 वर्षीय नन्दलाल शर्मा ने मतदान किया। मंडावर में चलने में असमर्थ बुजुर्ग महिला की तीन छात्राओं ने व्हीलचेयर से पहुंचाया। जालोर में 90 वर्षीय जीवनराम को एनसीसी कैडेट्स बूथ तक ले गाए। दौसा प्रशासन ने 25 दिव्यांगों को घर से मतदान केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था की। बाड़मेर में नाक में फीडिंग ट्यूब लगी होने के बावजूद प्रतापाराम ने व्हीलचेयर से पहुंच वोट डाला। झालरापाटन में 108 वर्षीय थन्त्री बाई राठौड़ ने भी मतदान किया।

सौहार्द से दिया सियासी संदेश

जोधपुर के मंडोर में RLP प्रमुख और नागौर सासद हनुमान बेनीवाल तथा केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अचानक करीब 15 सेकेंद्र की मुलाकात चर्चा में रही। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और गले मिले। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद हुई इस मुलाकात को चुनावी माहौल में सौहार्द के संदेश के रूप में देखा गया। दूसरी और डूंगरपुर के वार्ड 23 और 28 में निर्विरोध निर्वाचन के कारण मतदान नहीं हुआ। वाई 23 में भाजपा के मनन कलासुआ निर्विरोध चुने गए। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामाकन आपराधिक मामले से जुड़ी जानकारी छिपाने के कारण रद्द हुआ था। वार्ड में करीब 1084 मतदाता पंजीकृत हैं। पहली बार वोटर बने मोनित भोई मतदान से वंचित रहे।

टीकाराम जूली व संजय शर्मा ने अलवर, सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ और सिद्धि कुमारी ने बीकानेर में डाला मत

अलवर में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने परिवार के साथ वार्ड 50 के अचीवर्स वर्ल्ड स्कूल में मतदान किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने वार्ड 29 के जय कृष्णा क्लब और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने वार्ड 36 के मोती डूंगरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में वोट डाला। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर के किसमीदेसर में वार्ड 6 के बूथ 4 पर मतदान किया। चित्तौड़गढ़ में सांसद सीपी लोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मधुवन वार्ड 29 में साथ वोट डाला। उदयपुर की भीहर में पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत, पाली के मारवाड़ जंक्शन में विधायक केसाराम चौधरी और अजमेर के सावर में पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने मतदान किया। डीडवाना में निर्दलीय विधायक यूनुस खान वोट डालने पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मैंने अपने शहर के बेहतर भविष्य के लिए मतदान किया।

बीकानेर में पोलिंग सेंटर पर विधायक से भिड़े बूथ अधिकारी

अधिकारी ने कहा-'बाहर निकलो, 200 मीटर दूर रहो', विधायक ने कलेक्टर से की शिकायत बीकानेर। नगर निगम चुनाव के दौरान बीकानेर के वार्ड 45 स्थित एक पोलिंग सेंटर पर विधायक जेठानंद व्यास और बूथ अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। रबर फैक्ट्री के पास बूथ नंबर 95 पर निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक को बूथ अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बाहर जाने के लिए कहा। अधिकारी ने विधायक को मतदान केंद्र से बाहर निकलने और 200 मीटर की दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। विवाद बढ़ने पर बूथ अधिकारी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर मौजूद विधायक समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। घटना के बाद विधायक जेठानंद व्यास ने बूथ अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर से शिकायत की है। बीकानेर नगर निगम चुनाव में कुल 68.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया।

आप प्रत्याशी अरेस्ट, नशे में पोलिंगकर्मी का हंगामा

झुंझुनूं वार्ड 18 के बूथ 24 पर मतदान प्रभावित करने के आरोप पर बीएलओ सहीराम बराला का मोबाइल जब्त कर उसे हटाया। उदयपुरवाटी में पोलिंग कर्मचारी श्रीराम सैनी को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में निर्वाचन कार्य से हटाया गया। नाथद्वारा में आप प्रत्याशी कानसिंह को चेक अनादर के मामलों में पुलिस ने डिटेन किया। वार्ड 2 में भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। जालोर में वार्ड 35 से 61 मतदाताओं के नाम काटे जाने का विरोध हुआ। भीडर में कांग्रेस प्रत्याशियों को बूथ में प्रवेश से रोकने पर विवाद हुआ। झुंझुनूं वार्ड 35 में माकपा प्रत्याशी महिपाल पूनिया ने पुलिसकर्मियों पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। अलवर वार्ड 38 में तीन युवकों को फर्जी वोटिंग पर पुलिस थाने ले गई। यहां वार्ड 43 में भगवान सहाय ने अपने पहुंचने से पहले वोट डाले जाने की शिकायत की। भरतपुर वार्ड 31 में पूजा और सुल्तान के नाम पर पहले मतदान की जानकारी मिली। वार्ड 29 में गौतम को टेंडर वोट डलवाया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery