Thursday, September, 10,2026

भजनलाल का चुनावी मैराथन... 5 दिन में 10 रोड शो

जयपुर: निकाय चुनाव में भाजपा ने 309 निकायों के साथ सभी 10 नगर निगमों में जीत का लक्ष्य तय किया है। इस मिशन को फतह करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चुनावी कमान खुद संभाल ली है। महज पांच दिनों में प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 10 रोड शो कर मुख्यमंत्री ने न केवल आमजन और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया, बल्कि स्थानीय संगठन से जमीनी फीडबैक लेकर चुनावी रणनीति को भी धार दी। मुख्यमंत्री के इस चुनावी अभियान की खासियत यह रही कि उन्होंने खुद को केवल बड़े शहरों के रोड शो तक सीमित नहीं रखा, बल्कि निगम स्तर पर स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और वार्डवार स्थिति को समझने पर भी फोकस किया। जहां पार्टी की स्थिति मजबूत नजर आई. वहां अधिक से अधिक वाडों में जीत का लक्ष्य तय करने पर जोर दिया गया। वहीं कमजोर क्षेत्रों में जरूरी बहुमत जुटाकर बोर्ड बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

जयपुर की चारदीवारी तक सीधी पहुंच

जयपुर में मुख्यमंत्री ने चुनावी अभियान को खास तवज्जो दी। चारदीवारी क्षेत्र तक पहुंचकर शहरी मतदाताओं से सीथा संपर्क साधने की कोशिश की गई। आदर्श नगर, हवामहल और किशनपोल जैसे क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति और वार्डवार समीकरणों पर भी संगठन की नजर रही। इस पूरे अभियान के दौरान बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ संगठन को एकजुट रखने का संदेश भी दिया गया।

नेता की तरह नहीं, कार्यकर्ता की तरह चुनाव मैदान में

पांच दिनों तक अलग-अलग शहरों का दौरा, रोड शो और संगठनात्मक बैठकों के जरिए मुख्यमंत्री ने यह संदेश देने की कोशिश की कि निकाय चुनाव भाजपा के लिए केवल स्थानीय चुनाव नहीं, बल्कि संगठन की ताकत और जमीनी पकड़ की भी परीक्षा है। विरोधियों की ओर से मुख्यमंत्री की सक्रियता पर सवाल उठाए गए, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह किए बिना भाजपा का झंडा थामे रखा। पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी अभियानों में खुद को एक कार्यकर्ता की तरह झोंक देने वाली शैली से भी मुख्यमंत्री के इस अभियान को जोड़कर देखा जा रहा है।

रोड शो से जोश, फीडबैक से रणनीति

मुख्यमंत्री ने 5 सितंबर को भीलवाड़ा और उदयपुर, 6 सितंबर को बीकानेर, अजमेर और जोधपुर, 7 सितंबर को भरतपुर और अलवर तथा 8 सितंबर को पाली और कोटा में रोड शो किए। प्रचार के अंतिम दिन राजधानी जयपुर में रोड शो के जरिए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पांच दिनों की इस राजनीतिक दौड़ में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। रोड शो के दौरान उमड़ी भीड के साथ-साथ संगठन स्तर पर भी स्थानीय परिस्थितियों का फीडबैक लिया गया। मजबूत वाडों में जीत का अंतर बढ़ाने और कमजोर वार्डों में बोर्ड बनाने के लिए जरूरी बहुमत जुटाने की रणनीति पर जोर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery