Thursday, September, 10,2026

सियासी घमासान... अब जनता तय करेगी प्रत्याशियों का भविष्य

जयपुर: प्रदेश में निकाय चुनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में आपसी बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जहां भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए मतदाताओं से उसे 'वोट की करारी चोट' देने की अपील की, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान का आह्वान किया। जूली ने जहां सरकार के काम काज को लेकर सवाल खड़े किए, वहीं राठौड़ ने मतदाताओं से विकास और बेहतर भविष्य के लिए सही प्रत्याशी चुनने की अपील की। दोनों नेताओं की अपील के बीच अब निकाय चुनाव में मतदाताओं का फैसला अहम होगा। जूली ने कहा कि निकाय चुनाव के समय भाजपा को वोट की करारी चोट देना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने सरकार को अभी झटका नहीं दिया तो सरकार और अधिक निरंकुश हो जाएगी तथा आमजन के हित में काम नहीं करेगी। लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी ताकत है।

शहरी व्यवस्थाओं पर साधा निशाना

जूली ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और शहरी व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शहरों में लोग भीषण ट्रैफिक जाम, उफनते सीवरेज, चोक नालियों और टूटी सड़कों से परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला होने का आरोप लगाते हुए आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष ने पेयजल योजनाओं से जुड़े ठेकेदारों के भुगतान में देरी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि ठेकेदारों का भुगतान लंबे समय से अटका है और आर्थिक परेशानी के कारण वे जल योजनाओं का काम बंद करने की चेतावनी देने को मजबूर हैं। जूली ने इसे भाजपा सरकार के सुशासन के दावों पर सवाल बताया।

प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रथम चरण के मतदान के अवसर पर मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मतदान अधिकार के साथ लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। राठौड़ ने युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से विशेष रूप से मतदान में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि 'पहले मतदान, फिर कोई दूसरा काम' की भावना के साथ मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे। उन्होंने बिना किसी दबाव या प्रलोभन के मताधिकार का प्रयोग करने और क्षेत्र के विकास तथा बेहतर भविष्य के लिए सही प्रत्याशी का चयन करने की अपील की। राठौड़ ने कहा कि मतदाता 'राष्ट्र प्रथम, सबका साथ, सबका विकास और सबका कल्याण' की भावना से काम करने वाले प्रत्याशी को अपना मत दें।

सोशल मीडिया पर चुनावी अपील

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए मतदाताओं से नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने 9 और 11 सितंबर के मतदान का जिक्र करते हुए शहरों की सड़क, जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइट, कचरा और पट्टों से जुड़ी समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाया। डोटासरा ने इन समस्याओं को भाजपा सरकार के 'तथाकथित विकास' की तस्वीर बताते हुए कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने पोस्ट के साथ चुनावी ग्राफिक और वीडियो साझा करते हुए #VoteForCongress हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery