Thursday, September, 10,2026

EVM में आज बंद होगा 162 शहरों का सियासी भविष्य

जयपुर: प्रदेश में नगरीय सत्ता के लिए चुनावी रण बुधवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगा। प्रदेश के 39 जिलों के 162 नगरीय निकायों में मतदान होगा। इनमें 4 नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगर पालिकाएं शामिल हैं। कुल 5,393 वार्डों में होने वाले मतदान में 20,623 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में बंद होगी। इसके लिए 7,683 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 57,52,278 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पहले चरण में प्रदेश के चार नगर निगम बीकानेर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा के वार्डों का फैसला होगा। बीकानेर नगर निगम के 79 वाडों के लिए 373 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भीलवाड़ा में 70 वाडों के लिए 293 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। यहां 2,96,682 मतदाता और 277 उम्मीदवार हैं। भरतपुर नगर निगम के 65 वाडाँ में 401 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में 249 मतदान केंद्रों पर 2,68,292 मतदाता वोट डालेंगे। यहां 344 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

39 जिलों में मतदान, जयपुर पर भी नजर

पहले चरण में अजमेर, नागौर, टोंक, ब्यावर, भीलवाड़ा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, करौली, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा, जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा जिले शामिल है। राजधानी जयपुर नगर निगम का चुनाव दूसरे चरण में होगा, लेकिन जयपुर जिले के कई अन्य नगरीय निकायों में बुधवार को मतदान है। कई जिलों के निकायों को दो चरणों में बांटा गया है।

दूसरे चरण का प्रचार आज थमेगा

पहले चरण के मतदान के साथ ही दूसरे चरण की चुनावी जंग भी अंतिम दौर में पहुंच गई है। 11 सितंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए बुधवार शाम 6 बजे प्रचार-प्रसार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी सार्वजनिक सभाओं और रैलियों के बजाय व्यक्तिगत जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं तक पहुंच सकेंगे। दूसरे चरण में 147 नगरीय निकायों में मतदान होगा। इनमें 6 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 117 नगर पालिकाएं शामिल हैं। जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और पाली नगर निगम भी इसी चरण में हैं। राजधानी जयपुर नगर निगम के चुनाव के कारण दूसरे चरण पर प्रदेशभर की नजर रहेगी। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशी पूरी ताकत झोंकेंगे। शाम 6 बजे प्रचार थमने के बाद 11 सितंबर को मतदाता ईवीएम के जरिए अपने वार्ड के प्रतिनिधियों का फैसला करेंगे। दोनों चरणों का मतदान पूरा होने के साथ प्रदेश के 309 नगरीय निकायों की चुनावी तस्वीर साफ होने लगेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery