Thursday, September, 10,2026

चुनाव के लिए सुरक्षा बल और बूथ तैयार, मतदान दल पहुंचे केंद्रों पर

जयपुर: चुनावी शोर थम चुका है, प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं और अब बारी जनता की है। राजस्थान में बुधवार को पहले चरण के नगरीय निकाय चुनाव में 39 जिलों के 162 निकायों में सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान दल निर्वाचन सामग्री और ईवीएम लेकर मंगलवार को अपने-अपने बूथों पर पहुंच गए। बूथ तैयार हैं, सुरक्षा बल मोर्चे पर हैं और अब शहरों की सरकार चुनने का फैसला मतदाताओं के हाथ में है। राज्य में 723 संवेदनशील और 3,703 क्रिटिकल, यानी कुल 4,426 मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रहेगी। संवेदनशील बूथों में कोटा 154 के साथ सबसे आगे है। इसके बाद राजसमंद 69, नागौर 68, हनुमानगढ़ 63, कोटपूतली-बहरोड़ 56 और खैरथल तिजारा 48 हैं। वहीं जयपुर 804 क्रिटिकल केंद्रों के साथ सबसे आगे है। जोधपुर में 207, अजमेर में 187, सीकर में 173, दौसा में 157 और बारां में 89 क्रिटिकल केंद्र चिह्नित हैं। ऐसे केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा और निगरानी रहेगी।

200 मीटर में चुनावी शिविर नहीं

मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में चुनावी शिविर और 100 मीटर के भीतर मतयाचना पर रोक रहेगी। शराब के वितरण, अनधिकृत वाहनों से मतदाताओं को लाने-ले जाने और मतदान की गोपनीयता भंग करने पर भी सख्ती रहेगी।

मतदान दिवस पर रहेगा अवकाश

मतदान दिवस पर प्रथम चरण व द्वितीय चरण वाले नगरीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ताकि मतदाता बिना किसी बाधा के मतदान कर सकें। औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश देने के निर्देश हैं।

पहचान पत्र नहीं तो ये होंगे 11 विकल्प

मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र साथ रखें। इसके अभाव में आधार, मनरेगा कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटो युक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड/आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, सरकारी अथवा सार्वजनिक उपक्रम का फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, सांसद-विधायक का सरकारी पहचान पत्र और यूडीआईडी कार्ड में से कोई एक मूल दस्तावेज मान्य होगा।

नगर निगम जयपुर का मतदान 11 को

राजधानी के जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा। इसके लिए 2,204 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 551 संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केंद्र हैं।

जयपुर के 18 निकायों में वोटिंग आज

जयपुर जिले में पहले चरण के तहत 18 नगरीय निकायों के 565 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड से मंगलवार को मतदान दल रवाना होकर बूथों पर पहुंच चुके हैं। बुधवार को शाहपुरा और चौमूं नगर परिषद के साथ मनोहरपुर, फुलेरा, सांभर, जोबनेर, खेजरोली, जमवारामगढ़, नरैना, किशनगढ़ रेनवाल, बगरू, कालाडेरा, दूदू, चाकसू, फागी, वाटिका, कानोता और बस्सी नगरपालिकाओं में मतदान होगा। यहां सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदाता अपने स्थानीय प्रतिनिधि चुनेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery