Thursday, September, 10,2026

पहले चरण के प्रचार का शोर थमा, अब बूथ मैनेजमेंट की बारी

जयपुर: राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में मतदान वाले क्षेत्रों में सोमवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया। इसके साथ ही रैली, सभा, रोड शो, जुलूस और लाउड स्पीकर के जरिए प्रचार पर रोक लग गई। अब प्रत्याशी और उनके स्थानीय कार्यकर्ता घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क के जरिए मतदाताओं से मतदान की अपील कर सकेंगे। 9 सितंबर को पहले चरण में 162 नगरीय निकार्यों के 5,425 वाडों में मतदान होगा।

प्रचार खत्म होने के बाद राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों का पूरा फोकस मतदान की तैयारियों और बूथ मैनेजमेंट पर रहेगा। 8 सितंबर को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। जयपुर की 18 निकायों के मतदान दल सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर से दो चरणों में रवाना किए जाएंगे। इससे पहले ईवीएम की कमीशनिंग भी पूरी कर ली गई है। मतदान वाले क्षेत्रों में 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक ड्राई-डे रहेगा और 9 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।

4 नगर निगम व 24 नगर परिषद में वोटिंग

पहले चरण में बीकानेर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा नगर निगम में मतदान होगा। वहीं 24 नगर परिषदों नागौर, कोटपूतली, चूरू, सुजानगढ़, धौलपुर, सवाई माधोपुर, शाहपुरा, चौमूं, जालोर, बारा, बूंदी, झालावाड, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, डीडवाना, कुचामन सिटी, करौली, भिवाड़ी, खैरथल तिजारा, जैसलमेर, बाड़मेर और ब्यावर में वोटिंग होगी।

प्रचार पर रोकः घर-घर संपर्क की अनुमति

  • सार्वजनिक सभा, रैली, रोड शो और जुलूस पर रोका
  • लाउड स्पीकर, डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल नहीं।
  • घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क की अनुमति।
  • चुनावी अपील वाली सार्वजनिक प्रचार सामग्री पर रोका
  • बाहरी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को क्षेत्र छोड़ना होगा।
  • शराब, नकदी, उपहार आदि से मतदाताओं को प्रभावित करने पर निगरानी।
  • मतदान केंद्र के आसपास प्रचार और मतदाताओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियां प्रतिबंधित ।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery