Thursday, September, 10,2026

निकाय रण... भाजपा का मेगा प्रचार, कांग्रेस जिलों तक सिमटी

जयपुर: प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार सोमवार शाम थम गया। अब 9 सितंबर को मतदान होगा। प्रचार के अंतिमा तीन दिनों में भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाला शर्मा ने तीन दिन में 10 प्रमुख नगर निगमों में से सात में रोड शो और संगठनात्मक बैठकें कर मोचा संभाला। वहीं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेशा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और वार्ड स्तर तक के पदाधिकारी सक्रिय रहे।

इसके मुकाबले कांग्रेस के बड़े चेहरे  प्रदेशव्यापी प्रचार से दूर और अपने प्रभाव वाले जिलों तक अधिक सीमित दिखाई दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रचार के अंतिम दौर में लगातार तीन दिन चुनावी दौरे किए। शनिवार को भीलवाड़ा और उदयपुर, रविवार को अजमेर, बीकानेर और जोधपुर तथा सोमवार को भरतपुर और अलवर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें भी करें। तीन दिन में सात नगर निगम क्षेत्रों तक पहुंचकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। जयपुर नगर निगम में चुनाव दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री 9 सितंबर को सांगानेरी गेट से चांदपोल गेट तक रोड शो करेंगे।

संगठन को बनाया चुनावी हथियार

भाजपा का अभियान सिर्फ मुख्यमंत्री के दौरों तक सीमित नहीं रहा। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने जयपुर के अलावा नागौर, फलोदी, पोकरण, जैसलमेर और बाड़मेर में जनसंपर्क किया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने संभागवार बैठकें लेकर चुनावी तैयारियों, टिकट वितरण और बागी प्रत्याशियों की स्थिति की समीक्षा की। पार्टी ने प्रमुख नगर निगमों और निकाय क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं व केंद्रीय पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारियां दीं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर और भूपेंद्र यादव ने अलवर में मोर्चा संभाला। प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भी विभिन्न जिलों में बैठके की। डिप्टी सीएम दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर समेत अन्य मंत्री, विधायक, पूर्व पार्षद और वार्ड स्तर के पदाधिकारी भी मैदान में सक्रिय रहे।

कांग्रेस के बड़े चेहरे सीधे प्रचार से दूर

भाजपा के मुकाबले कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट प्रत्यक्ष चुनाव प्रचार से दूर रहे। गहलोत सरकार पर हमलावर जरूर रहे, लेकिन प्रत्याशियों के समर्थन में उनका सीधा अभियान नजर नहीं आया। पायलट 'भी निकाय चुनाव के प्रचार में सीधे मैदान में नहीं उतरे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीकर और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अलवर में अधिक सक्रिय रहे। हरीश चौधरी और सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल बाड़मेर, जबकि अशोक चांदना बूंदी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते रहे।

जयपुर में स्थानीय नेताओं के भरोसे कांग्रेस

जयपुर में कांग्रेस की कमान जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास और आरआर तिवाड़ी ने संभाली। इसके विपरीत भाजपा के प्रदेश और केंद्रीय नेताओं की सक्रियता अधिक दिखाई दी।

प्रचार के मैदान में दिखा का फर्क रणनीति

पहले चरण के प्रचार ने भाजपा और कांग्रेस की चुनावी रणनीति के बीच साफ अंतर दिखाया। भाजपा ने मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री, प्रदेशाध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों तक को मैदान में उतारकर निकाय चुनाव को व्यापक संगठनात्मक मुकाबले में बदलने की कोशिश की। कांग्रेस का अभियान अपेक्षाकृत स्थानीय चेहरों और नेताओं के प्रभाव वाले जिलों तक केंद्रित रहा। अब 9 सितंबर का मतदान तय करेगा कि प्रचार की यह रणनीति मतदाताओं पर कितना असर छोड़ती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery