Wednesday, November, 05,2025

राठौड़ ने 57 सवाल पूछकर बनाया रिकॉर्ड

जयपुर:  संसद के मानसून सत्र में राजस्थान के सांसदों का प्रदर्शन सार्वजनिक हुआ है। राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस दौरान सबसे अधिक 57 सवाल पूछकर पहला स्थान हासिल किया। 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चले मानसून सत्र में कुल 32 दिनों में 21 बैठकें हुई।

राजस्थान के कुल 35 सांसदों में 25 लोकसभा और 10 राज्यसभा सदस्य शामिल हैं। सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछकर अपनी सक्रियता दिखाई। राजस्थान के सांसदों में लोकसभा सांसद लुंबाराम चौधरी 44 सवाल के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, उदयपुर से सांसद मन्नालाल रावत और पाली के सांसद पी. पी. चौधरी ने 41-41 सवाल पूछे और तीसरे स्थान पर रहे। राज्यसभा सांसद नीरज डांगी और भाजपा के दामोदर अग्रवाल ने क्रमशः 39 सवाल पूछकर चौथे स्थान को साझा किया। भाजपा सांसद महिमा कुमारी ने 35, जबकि कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने 32 सवाल पूछे। इसके मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष नहीं पूछ सकते सवाल
संसद के नियमों के तहत मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष सवाल नहीं पूछ सकते। इस श्रेणी में ओम बिरला, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत और रखनीत सिंह बिट्ट शामिल हैं।

अलावा मुकुल बी. वासनिक ने 27 और दुष्यंत सिंह 25 सवाल के साथ सक्रिय रहे। कांग्रेस के रणदीप एस. सुरजेवाला, बीएपी और आरएलपी के हनुमान बेनीवाल एवं सीपीएम के अमरा राम ने 22-22 सवाल पूछे। भाजपा की मंजू शर्मा और राव राजेंद्र सिंह ने 21-21 सवाल किए। उम्मेदा राम बेनीवाल 20, जबकि मुरारी लाल मीना, राजकुमार रोत और कुलदीप इन्दौरा ने 19-19 सवाल पूछे।

सोनिया गांधी व गरासिया ने नहीं पूछा एक भी सवाल

भाजपा सांसद सी. पी. जोशी 12 सवाल पूछकर सूची में सबसे कम सक्रिय रहे। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया और कांग्रेस की सोनिया गांधी ने एक भी सवाल नहीं पूछा। इसी तरह भजन लाल जाटव ने 4 सवाल किए।

मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष नहीं पूछ सकते सवाल

संसद के नियमों के तहत मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष सवाल नहीं पूछ सकते। इस श्रेणी में ओम बिरला, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत और रखनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery