Saturday, July, 25,2026

उदयपुर के लसाड़िया में बरसा साढ़े नौ इंच पानी

जयपुर: राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज और मध्यम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। जालोर, बालोतरा, नागौर, बाड़मेर, बूंदी और जोधपुर सहित कई क्षेत्रों में बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए, जबकि कई शहरों और गांवों में जलभराव की स्थिति बन गई। उदयपुर जिले के लसाड़िया क्षेत्र में बीते 24 घंटे में करीब साढ़े नौ इंच बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। तेज बारिश के कारण डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना में एक मार्बल खान धंस गई। वहीं बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र में नहर का एस्केप खोलने से सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भर गया, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है।

कहीं पुलिया बही, कहीं घरों में घुसा पानी

प्रतापगढ़ जिले में तेज बहाव के कारण हाल ही में बनी पुलिया बह गई। धरियावद में करीब 100 साल पुराना बरगद का पेड़ भी गिर गया। छोटी सादड़ी के बरखेड़ी-रंभावली मार्ग पर बनी पुलिया बारिश की भेंट चढ़ गई। राजसमंद के आमेट कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे पन्नाधाय बस स्टैंड, न्यायालय परिसर के बाहर, रेलवे फाटक और सरदारगढ़ रोड पर जलभराव हो गया। उदयपुर की जयसमंद झील को भरने वाली गोमती और खरका नदियों में भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

मक्कासरः 30 परिवारों को सुरक्षित पहुंचाया

हनुमानगढ़ जिले में रातभर हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। मक्कासर गांव में जलभराव के बाद करीब 30 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया। डूंगरपुर में सोम और माही नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम का संपर्क प्रभावित हुआ और कई रास्ते पानी में डूब गए। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

महाराष्ट्र-गुजरात में भारी बारिश, रेल सेवा बाधित

भारी बारिश का असर रेल सेवाओं पर भी देखने को मिला है। महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश के कारण मुंबई सेंट्रल-जयपुर ट्रेन को रद्द किया गया है। वहीं जोधपुर-बेंगलुरु ट्रेन को बदले मार्ग से संचालित किया जाएगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर और फलोदी में अंरिंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, डीडवाना-कुचामन, पाली और जालोर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery