Tuesday, July, 14,2026

हजारों दावे अटके... सिर्फ 696 को ही मुआवजा

जयपुर: राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की जमीनी रफ्तार अब सवालों के घेरे में है। योजना के तहत अब तक हजारों दावे दायर किए गए, लेकिन सिर्फ 696 पशुपालकों को ही बीमा का लाभ मिल सका है। अधिकांश दावे जांच, सत्यापन और फाइलों की प्रक्रिया में अटके हुए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों में नाराजगी बढ़ रही है। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 तक 8,95,684 पशुपालकों ने अपने 20,29,955 पशुओं का बीमा करवाया। इनमें से 10,05,904 पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी की जा चुकी है। लेकिन अब तक 8,918 बीमा दावों में से केवल 696 मामलों में 1 करोड़ 46 लाख 52 हजार रुपये की राशि का भुगतान हुआ है, जबकि 520 दावे निरस्त किए जा चुके हैं। बाकी हजारों दावे अब भी लंबित हैं।

पशुपालकों में नाराजगी, शिकायतें दर्ज

सरकारी स्तर पर कई जिलों से मिली रिपोर्टी के अनुसार, पशुपालक मुआवजा न मिलने को लेकर विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बीमा के लिए सभी दस्तावेज समय पर जमा कर दिए गए, लेकिन महीनों से न तो बीमा कंपनी की ओर से जवाब मिला और न ही किसी अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की। पशुपालकों का कहना है कि बीमा का वादा तो आसान था, पर मुआवजा लेना किसी जंग से कम नहीं।

विभाग देरी के लिए दस्तावेजों को ठहरा रहा जिम्मेदार

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में दावे अधूरे दस्तावेजों, गलत जानकारी या रिपोर्ट की अनुपलब्धता के कारण लंबित हैं। कुछ मामलों में पशु मृत्यु की पुष्टि या पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने में देरी के चलते फाइलें अटकी हुई हैं। विभाग ने दावा किया कि सत्यापन प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है और वैध दावों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

योजना पर भरोसे का संकट

विशेषज्ञों का मानना है कि मंगला पशु बीमा योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुरक्षा देने की दिशा में अहम कदम है, लेकिन यदि दावों का निस्तारण इसी गति से होता रहा, तो यह योजना पशुपालकों के बीच भरोसे का संकट पैदा कर सकती है। योजना के शुरू होने के बाद ग्रामीण इलाकों में पशुओं का बीमा कराने को लेकर उत्साह दिखा था, लेकिन अब लाभार्थियों को हक न मिलने से योजना की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

सरकार का दावा मॉनिटरिंग जारी

राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि योजना की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जा रहा है। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि पॉलिसी जारी करने की गति तेज है, लेकिन क्लेम निस्तारण बेहद धीमा है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले महीनों में विशेष शिविर और जिला स्तरीय बैठकें आयोजित कर लंबित दावों का निस्तारण किया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery