Friday, February, 13,2026

सुरक्षित पर्यटन पर फोकस, बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश

जयपुर: पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के पुख्ता प्रबंधों को लेकर गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस व पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पुलिस, प्रशासन व पर्यटन विभाग में समन्वय स्थापित करते हुए पर्यटकों की सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पर्यटन स्थलों पर स्थापित पर्यटक सहायता बल (टीएएफ) को और सुदृढ़ करने, पर्यटन थानों की संख्या बढ़ाने और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अपेक्षित पुलिस बल लगाने तथा इन्हें उचित प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाल ही में पर्यटन विकास के लिए बजट में दी गई स्वीकृति पर कार्ययोजना तैयार करने व पर्यटन स्थलों पर विशेष त्योहारों, मेलों के साथ-साथ सामयिक आयोजनों में भी पर्यटन विभाग की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य भर के विभिन्न धार्मिक पर्यटन स्थलों यथा खाटू श्यामजी, मेहंदीपुर बालाजी, सालासर बालाजी, रामदेवरा, गोगामेड़ी, पुष्करजी, श्रीनाथद्वारा, सांवरियाजी आदि में कुशल प्रबंधन के लिए देवस्थान, पुलिस व प्रशासन मिलकर कार्य करें और पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्थाएं करें। बैठक में डीजी (ट्रैफिक) अनिल पालीवाल व आईजी अजयपाल लांबा ने भी सुझाव दिए।

बैठक की शुरुआत में पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियार ने पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए विभाग द्वारा तैयार की गई प्रचार सामग्री, बूथ डिजाइन और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गत बैठक की अनुपालना में दिए गए निर्देशों के तहत टीएएफ और पुलिस समन्वय के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को अपनी रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान टूरिस्ट साइट को भी कवर करने के लिए कहा गया है।

खाटूश्यामजी मेले में विशेष प्रबंध के निर्देश

डीजीपी शर्मा ने कहा कि खाटूश्यामजी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पर्यटन पुलिस और टीएएफ की ओर से विशेष प्रबंध किए जाएं। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष नंबर, पुलिस हेल्पलाइन 112, राजकॉप सिटीजन एप आदि के लिंक दर्शाती हुई स्टैंडीज व टीएएफ की ओर से विशेष सहायता बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए और कहा कि टीएएफ की उपस्थिति दिखनी चाहिए।

पर्यटकों को मिलें बेहतर सुविधाएं

डीजीपी शर्मा ने कहा कि पर्यटन स्थलों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा और अन्य स्थानों पर पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटक सहायता बूथ स्थापित हों, जहां पर्यटक किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संपर्क कर सकें। उन्होंने इन बूथों पर रोडमैप व समस्त सूचनाओं युक्त क्यूआर कोड व हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अलग-अलग देशों से आने वाले पर्यटकों को पर्यटन स्थलों की जानकारी देने वाले विभिन्न भाषाओं वाले साइन बोर्ड लगाने के साथ-साथ विदेशी भाषाओं का कोर्स करने वाले युवक-युवतियों को बतौर लैंग्वेज एक्सपर्ट्स नियुक्त करने का सुझाव भी दिया। बैठक में एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) वी. के. सिंह, एडीजी (ट्रैफिक) बी.एल. मीणा सहित पर्यटन, आरटीडीसी, आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण, नगर निगम और संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery