Friday, February, 13,2026

रामनिवास बाग से बापू बाजार तक अंडरग्राउंड लिंक की तैयारी

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से रामनिवास बाग पार्किंग से रामलीला मैदान और बापू बाजार तक पैदल आवागमन को सुगम बनाने के लिए अंडरपास (पदयात्री सब-वे) बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने गुरुवार को शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रामनिवास बाग और उसकी पार्किंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, जिनसे आमजन और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। जेडीसी ने कहा कि प्रस्तावित अंडरपास बनने से लोग पार्किंग में वाहन सुरक्षित खड़े कर बिना किसी असुविधा के बाजार तक पहुंच सकेंगे। इससे मुख्य बाजार क्षेत्रों में यातायात का दबाव भी कम होगा और आवागमन अधिक सुगम बनेगा। इस परियोजना के लिए जेडीए जल्द ही विस्तृत फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कराएगा।

पार्किंग के ऊपर 10 हजार वर्ग मीटर भूमि का होगा उपयोग

निरीक्षण के दौरान जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने रामनिवास बाग को और अधिक आकर्षक बनाने पर जोर दिया। देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां अतिरिक्त सुविधाएं और आकर्षण विकसित करने के निर्देश दिए गए, ताकि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से और अधिक लोकप्रिय बन सके। जेडीए आयुक्त ने रामनिवास बाग पार्किंग का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पार्किंग के ऊपर लगभग 10 हजार वर्ग मीटर भूमि के समुचित उपयोग के लिए नगर निगम से चर्चा करने को कहा गया। मुख्य बाजार क्षेत्रों में ट्रैफिक कम करने में यह पार्किंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

एसएमएस अस्पताल के अंडरपास का भी किया निरीक्षण

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने एसएमएस अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर को जोड़ने वाले अंडरपास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अंडरपास में बची हुई दुकानों की शीघ्र नीलामी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेडीए के निदेशक (अभियांत्रिकी-प्रथम), अधिशासी अभियंता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery