Monday, July, 27,2026

कारगिल के अमर वीरों को किया सलाम

जयपुर: कारगिल विजय दिवस पर रविवार को राजस्थान में वीर शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर कारगिल के अमर वीरों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय केवल सैन्य सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता, अखंडता और भारतीय सैनिकों के अद्वितीय पराक्रम का अमर प्रतीक है।

कारगिल विजय राष्ट्रभक्ति का प्रतीकः बागडे

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट के रावटी-घोड़ा घाटी में आयोजित 'ऑपरेशन विजय कारगिल-2026' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान, अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा को कृतज्ञतापूर्वक नमन करने का अवसर है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्यपाल ने 16 वीर सैनिकों को सम्मानित किया।

देवनानी ने शौर्य वाटिका में दी श्रद्धांजलि

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा परिसर स्थित कारगिल शौर्य वाटिका और अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस सैनिकों के साहस, अनुशासन, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को स्मरण करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने किया पुष्पचक्र अर्पित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया और कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और त्याग को नमन किया और कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

वीरांगनाओं को किया सम्मानित

चूरू जिला मुख्यालय स्थित वीरगति स्मारक पर राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया और वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है तथा वीरों की गाथाएं युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेंगी।

मुख्य सचिव ने भी दी श्रद्धांजलि

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अमर जवान स्मारक पहुंचकर कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है और राष्ट्र उनके बलिदान का ऋणी रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery