Tuesday, September, 01,2026

हाई कोर्ट में बढ़ा विवाद, एक्टिंग सीजे के विरोध में धरना

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर विवाद सोमवार को और गहरा गया। जयपुर पीठ में अधिवक्ताओं ने एक्टिंग सीजे के विरोध में अदालत के बाहर जमीन पर बैठकर नारेबाजी की और कोर्ट का बहिष्कार किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने किसी को कोर्ट कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बावजूद जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की अदालत में सुनवाई जारी रही। सुनवाई के दौरान उन्होंने खुले कोर्ट में मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'आज स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है, क्योंकि वकील किसी को भी पेश होने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।'

हाई कोर्ट बार की सामान्य सभा की बैठक आज

राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मामले पर चर्चा की गई। बार का कहना है कि वकीलों का सोमवार का विरोध व्यक्तिगत स्तर पर शुरू हुआ, लेकिन अब एसोसिएशन पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। मंगलवार सुबह 9 बजे सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई है। करीब दो दर्जन अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर वाली आम सूचना भी सामने आई है। बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। अधिवक्ताओं की ओर से तीन प्रमुख मांगें उठाई गई हैं। पहली, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों से विरत रखा जाए। दूसरी, राजस्थान हाई कोर्ट में जल्द स्थायी एवं पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए। तीसरी, प्रदेश में लागू 'टार्गेटेड फाइल सिस्टम' को तत्काल बंद किया जाए। बार का कहना है कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्यायपालिका की गरिमा, निष्पक्षता और आमजन के विश्वास से जुड़े सवालों को लेकर है।

जस्टिस मेहता के पत्रों के बाद भड़का आक्रोश

विरोध की मुख्य वजह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता की ओर से भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को भेजे गए शिकायत पत्र बताए जा रहे हैं। पत्रों में एक्टिंग सीजे पर शक्तियों के कथित दुरुपयोग, भाई-भतीजावाद और जयपुर मेट्रो-1 के मध्यस्थ सहित जयपुर स्थायी लोक अदालत में करीबियों की नियुक्तियों से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि ये आरोप पत्रों में लगाए गए हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि या न्यायिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। अधिवक्ताओं की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और संस्थागत जांच कराई जाए।

6 सितंबर तक कार्य बहिष्कार

आपात बैठक के फैसले के अनुसार अधिवक्ता 6 सितंबर तक स्वैच्छिक रूप से सभी न्यायालयों में प्रत्यक्ष अथवा वर्चुअल रूप से उपस्थित नहीं होंगे और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। आंदोलन की आगे की रणनीति के लिए संघर्ष समिति गठित करने का निर्णय भी लिया गया है। जयपुर के बाद जोधपुर की दोनों प्रमुख बार एसोसिएशनों ने भी कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। राजस्थान हाई कोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीपसिंह उदावत के अनुसार फिलहाल हड़ताल का निर्णय लिया गया है और सदस्यों से आगे की रणनीति पर चर्चा जारी है। राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी ने रविवार को जनरल हाउस की बैठक तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।

तीन दिन नॉन-सिटिंग रहेंगे एक्टिंग सीजे

हाई कोर्ट की वेबसाइट पर जारी नोट के अनुसार जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा 1 से 3 सितंबर तक नॉन-सिटिंग रहेंगे। इस दौरान उनकी अदालत में सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई जस्टिस इंद्रजीत सिंह की खंडपीठ करेगी। जस्टिस शर्मा 26 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery