Tuesday, August, 12,2025

गुरु पूर्णिमा पर 507 गुरुजनों का सम्मान करेगी सरकार

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस वर्ष भी प्रदेशभर में गुरुवार को 'गुरु वंदन कार्यक्रम' का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 507 धर्मगुरुओं, महंतों और पुजारियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व गुरु-शिष्य परंपरा और श्रद्धा का प्रतीक है। राज्य सरकार की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र में चयनित गुरुजनों को 2100 रुपए की सम्मान राशि, शॉल, श्रीफल, मिठाई और गुरु वंदन संदेश देकर सम्मानित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में मंत्री, विधायक, जिला कलेक्टर या नामित अधिकारी भाग लेंगे। सीएम ने बताया कि यह परंपरा पिछले वर्ष से शुरू हुई थी, जो अब राज्य की सांस्कृतिक पहचान बनती जा रही है।

मंत्री रहेंगे विभिन्न स्थानों पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित हो रहे गुरु वंदन कार्यक्रम के तहत कैबिनेट, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री विभिन्न जिलों में धर्मगुरुओं को सम्मानित करेंगे। देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत पाली जिले के जाडन स्थित ओम विश्वदीप गुरुकुल, स्वामी महेश्वरानंद आश्रम में देव दर्शन व गुरु पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे और संत महेश्वरानंद महाराज को मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित करेंगे। मंत्री कुमावत सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के श्री त्यागी जी आश्रम बूसी, श्री आशापुरा माताजी मंदिर गौरी भाकरी बाला, श्री सालेश्वर महादेव मंदिर गुड़ा प्रताप सिंह, श्री लछेश्वर धाम लच्छानाडा, छापरिया माताजी मंदिर गिरवर, श्री कुबाजी महाराज मंदिर व श्री डोवेश्वर महाराज मंदिर बालराई, श्री निम्बेश्वर महादेव मंदिर सांडेराव और श्री हनुमान मंदिर बस स्टैंड सिंदरू में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery