Saturday, July, 25,2026

नशामुक्त राजस्थान के लिए चलेगा विशेष अभियानः बागडे

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सभी स्तरों पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त राजस्थान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव स्तर से त्वरित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

राज्यपाल बागडे शुक्रवार को लोकभवन में मादक पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और भावी कार्य योजना की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में यदि कोई कर्मचारी नशे की स्थिति में पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। विश्वविद्यालयों में भी मादक पदार्थों का सेवन करने वालों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सीमा क्षेत्रों से ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी पर चिंता जताते हुए प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता बताई। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी तहसील, गांव या कस्बे में मादक पदार्थ पकड़े जाने पर स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को बड़े होटलों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों से स्वयं नशे से दूर रहते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने शराब की बिक्री से बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि स्कूलों में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि नशा आग की तरह है, जो तेजी से फैलता है। इसे रोकने के लिए सरकार, प्रशासन और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे।

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बताया कि केंद्र सरकार की पहल पर नशामुक्ति अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने राजस्थान में नशामुक्त भारत अभियान और मादक पदार्थ नियंत्रण को लेकर तय प्राथमिकताओं की जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने पुलिस विभाग की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों और कार्रवाई की जानकारी दी। इससे पहले पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने राजस्थान में नशीले पदार्थों की तस्करी, बढ़ती प्रवृत्ति और रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी ने भी विभिन्न विभागों द्वारा नशामुक्ति के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery