Friday, December, 26,2025

पूर्व संध्या पर हुई भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी

जयपुर:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय को सजाया गया। रोशनी से जगमगाते कार्यालय में आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसने उत्सव का माहौल बना दिया।

कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद', 'भजनलाल सरकार जिंदाबाद', 'दो साल बेमिसाल' और 'नव उत्थान-नई पहचान' जैसे नारे लगाते हुए सरकार की उपलब्धियों का जश्न मनाया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। पिछले दो वर्षों में बिजली, पानी, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तीकरण, कानून-व्यवस्था और ईआरसीपी जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रभावी काम हुआ है।

मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन (15 दिसंबर) की शुभकामनाएं भी दी गई। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, विधायक गोपाल शर्मा, प्रदेश मंत्री अजीत मांडन, सीताराम पोसवाल, अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, नारायण मीणा, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फल वितरण व पौष बड़ा आयोजन आज

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सोमवार को प्रदेश मीडिया टीम की ओर से कच्ची बस्तियों में फल वितरण और ओबीसी मोर्चा की ओर से प्रदेश कार्यालय पर पौष बड़े का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद आतिशबाजी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery