Tuesday, November, 24,2026

100 करोड़ की पूंजी से MSME को मिलेगी नई ताकत

जयपुर: प्रदेश में छोटे और मझोले उद्योगों को वित्तीय मदद देने वाले राजस्थान वित्त निगम (आरएफसी) के कारोबार में तेजी आई है। निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 19.26 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया। पिछले साल के 18.20 करोड़ रुपए के मुकाबले लाभ में 1.06 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई। खास बात यह रही कि निगम ने ऋण स्वीकृति से लेकर वितरण और वसूली तक तीनों मोचों पर निर्धारित लक्ष्य पीछे छोड़ दिए। अब राज्य सरकार और रीको की ओर से प्रस्तावित 100 करोड़ रुपए की पूंजी सहायता मिलने पर निगम की ऋण देने की क्षमता और बढ़ने की उम्मीद है। उद्योग भवन में सोमवार को निगम की 71वीं एजीएम अध्यक्ष श्रेया गुहा की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन और आगामी वर्ष की कार्य योजना का ब्योरा रखा गया। निगम ने 215 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 218.09 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए।

90 इकाइयों को 129.89 करोड़ के ऋण

युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत 90 इकाइयों को 129.89 करोड़ के ऋण मंजूर किए गए। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना का लक्ष्य बढ़ाकर 150 करोड़ रुपए किया गया है। इसके जरिए नए उद्यमियों और स्वरोजगार को वित्तीय सहयोग देने की तैयारी है।

NPA के 23 पुराने मामले निपटाए

निगम के सामने बड़ी चुनौती फंसे हुए कर्ज की वसूली और परिसंपत्तियों की गुणवत्ता सुधारने की भी रही। इस दिशा में 23.27 करोड़ रुपए की एनपीए वसूली की गई। इसमें एकमुश्त समझौता (ओटीएस) योजना से 3.44 करोड़ रुपए मिले। लंबे समय से लंबित 23 प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया। यह उपलब्धि निगम के लिए इसलिए अहम है, क्योंकि फंसे कर्ज की वसूली से नए ऋण देने की गुंजाइश बढ़ती है।

100 करोड़ की पूंजी सहायता पर नजर

राज्य बजट की घोषणा के अनुरूप राजस्थान सरकार और रीको ने निगम को 100 करोड़ रुपए की प्रस्तावित पूंजी सहायता देने का निर्णय लिया है। इससे निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के साथ एमएसएमई क्षेत्र के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी ऋण योजनाएं संचालित करने की संभावना है। हालांकि, इस पूंजी सहायता का वास्तविक असर इसके उपलब्ध होने और आगे ऋण वितरण में इस्तेमाल पर निर्भर करेगा।

एजीएम में ये रहे मौजूदः एजीएम में अध्यक्ष श्रेया गुहा, प्रबंध निदेशक डॉ. हरसहाय मीणा, संयुक्त शासन सचिव (वित्त) प्रताप सिंह, सिडबी के जीएम दिनेश कुमार, एजीएम गुंजन कुमार सनोज, पंजाब नेशनल बैंक के डीजीएम धर्मेंद्र कुमार सहित निदेशक मंडल के सदस्य, शेयरधारक और निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रबंध निदेशक डॉ. हरसहाय मीणा ने कहा कि निगम औद्योगिक विकास, उद्यमिता, स्वरोजगार और रोजगार सृजन में अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery