Tuesday, June, 30,2026

खुद के पढ़ाने पर भरोसा नहीं फ्री का वेतन ले रहे हैं शिक्षक

जयपुर: एक ओर जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सोमवार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 276 से अधिक भामाशाह, प्रेरक और एनआरआई दानदाताओं का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है, वहीं उससे ठीक एक दिन पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा संदेश दिया। टोंक में खटीक समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में दिलावर ने साफ कहा कि 'हम दुष्टों को दंड देते हैं और अच्छे लोगों को सम्मान देते हैं।' उन्होंने सरकारी शिक्षकों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जो शिक्षक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाते, वे निकम्मापन कर रहे हैं। इसका मतलब है कि उन्हें खुद अपने पढ़ाने पर भरोसा नहीं है। ऐसे शिक्षक फ्री का वेतन ले रहे हैं। यदि उन्हें इस श्रेणी में नहीं आना है तो अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएं। मंत्री ने कहा कि कई प्रिंसिपलों ने अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाया है और अब अन्य शिक्षकों को भी वही उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उनका स्पष्ट संदेश था कि जहां पढ़ाते हैं, वहीं अपने बच्चों को भी पढ़ाएं।

गुटखा खाने और शराब पीने वाले शिक्षकों पर भी नजर, सूची हो रही है तैयार

मंत्री ने कहा कि शिक्षक का व्यवहार और जीवनशैली भी विद्यार्थियों को प्रभावित करती है। इसी कारण गुटखा खाने और शराब पीने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कराई जा रही है। सूची पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि स्वच्छता और अनुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। दिलावर ने पंचायतों को मिलने वाले वित्त आयोग के धन का 40 प्रतिशत हिस्सा स्वच्छता पर खर्च करने की अनिवार्यता का हवाला देते हुए कहा कि यदि सफाई का पैसा अन्य कार्यों में खर्च किया गया तो संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत वसूली होगी। उन्होंने कहा कि घटिया निर्माण या गुणवत्ता से समझौता करने वाले अधिकारियों से पूरे कार्य की राशि 12 प्रतिशत ब्याज सहित वसूली जाएगी।

ठीक तरह से काम करें, मदन दिलावर बहुत खराब आदमी है... कहकर दी चेतावनी

दिलावर ने अपने सख्त प्रशासनिक स्वैये का जिक्र करते हुए कहा कि यदि किसी शिक्षक का परिचित मिले तो उसे बता देना कि ठीक तरह से काम करें, वो मदन दिलावर बहुत खराब आदमी है। वो जाति से खटीक है, हमारे यहां दया का भाव नहीं है। हम अच्छे लोगों के प्रति दया रखते हैं। हम दुष्टों को दंड देते हैं और अच्छे लोगों को सम्मान देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने आलोचनाएं और गालियां भी झेली हैं, लेकिन सुधार के रास्ते से पीछे नहीं हटे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब केवल शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिखाने से काम नहीं चलेगा। यदि 80 अंकों की परीक्षा में कोई विद्यार्थी 40 अंक भी नहीं ला पाता है तो संबंधित शिक्षक से जवाब-तलब किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी जा सकती है और दूरदराज क्षेत्र में तबादला भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले 13 अंक लाने वाले विद्यार्थी को भी पास दिखाकर शिक्षक 100 प्रतिशत रिजल्ट का दावा करते थे, जबकि वास्तविक शिक्षा स्तर बेहद कमजोर रहता था। अब परिणाम नहीं, गुणवत्ता पर जोर होगा।

भामाशाह सम्मान समारोह आज

जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सोमवार को 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता शिक्षा मंत्री मदन दिलावर करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 276 से अधिक भामाशाह, प्रेरक और एनआरआई दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा। इनमें 154 भामाशाह, 99 प्रेरक और 23 एनआरआई दानदाता शामिल हैं। वित्त वर्ष 2025-26में इन भामाशाहों से शिक्षा के विकास के लिए 318 करोड़ रुपए का सहयोग प्राप्त हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery