Sunday, July, 26,2026

राजस्थान ने बिजली बेचकर कमाए 156 करोड़ रुपए

जयपुर: राजस्थान अब बिजली खरीदने वाले राज्य से ऊर्जा बेचने वाले राज्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश ने अप्रैल और मई 2026 के दौरान एनर्जी एक्सचेंज में 1557 लाख यूनिट बिजली बेचकर 155.70 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। बढ़े हुए उत्पादन, सौर ऊर्जा क्षमता विस्तार और बेहतर ऊर्जा प्रबंधन के कारण यह बदलाव संभव हुआ है। ऊर्जा विभाग के अनुसार अप्रैल में 1140 लाख यूनिट और मई में 417 लाख यूनिट बिजली बेची गई। औसतन लगभग 10 रुपए प्रति यूनिट की दर से हुई इस बिक्री से राज्य को करीब 156 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई। कुछ वर्ष पहले तक राजस्थान को मांग पूरी करने के लिए महंगी दरों पर बिजली खरीदनी पड़ती थी, लेकिन अब अतिरिक्त बिजली बेचकर राजस्व कमाया जा रहा है।

राज्य की ऊर्जा स्थिति में आए बदलाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले वर्ष अप्रैल-मई के दौरान राजस्थान ने 11,156 लाख यूनिट बिजली खरीदी थी, जबकि इस वर्ष समान अवधि में खरीद घटकर केवल 3,018 लाख यूनिट रह गई। यानी दो माह में बिजली खरीद में 8,138 लाख यूनिट की कमी दर्ज हुई, जो करीब 73 प्रतिशत है। राज्य के थर्मल बिजलीघरों के बेहतर प्रदर्शन, सौर ऊर्जा उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि और लोड प्रबंधन में सुधार से मांग पूरी होने के बाद अतिरिक्त बिजली उपलब्ध रही।
इसी अतिरिक्त बिजली को एनर्जी एक्सचेंज में बेचकर राजस्व अर्जित किया गया। सरकार का मानना है कि नई सौर ऊर्जा परियोजनाओं, कुसुम-2.0 योजना, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) और उत्पादन क्षमता विस्तार के बाद आने वाले वर्षों में बिजली बिक्री से होने वाली आय में और वृद्धि होगी। विशेषज्ञों का भी मानना है कि मौजूदा रफ्तार बरकरार रही तो राजस्थान देश के प्रमुख ऊर्जा निर्यातक राज्यों में शामिल हो सकता है।

रिकॉर्ड सौर उत्पादन ने खोले नए अवसर

राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अप्रैल में 16.19 लाख यूनिट और मई में 15.50 लाख यूनिट सहित कुल लगभग 47 लाख यूनिट सौर बिजली का उत्पादन मांग और ग्रिड क्षमता की सीमाओं के कारण रोका गया। ऊर्जा विशेषज्ञ इसे चुनौती के साथ-साथ भविष्य की बड़ी संभावना के रूप में देख रहे हैं। उनका कहना है कि राजस्थान अब इतनी अधिक सौर ऊर्जा पैदा कर रहा है कि ऊर्जा भंडारण और ट्रांसमिशन नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता बढ़ गई है। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम 6000 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं पर काम कर रहा है।

पीक आवर्स में महंगी, ऑफ पीक में सस्ती

प्रदेश में बिजली खरीद-बिक्री का बड़ा हिस्सा पावर एक्सचेंज के माध्यम से होता है। सुबह और शाम के पीक आवर्स में बिजली की कीमतें काफी अधिक रहती हैं, जबकि दोपहर और रात के ऑफ पीक समय में कीमतें काफी कम हो जाती है। पहले राज्य को मांग पूरी करने के लिए महंगे दामों पर बिजली खरीदनी पड़ती थी और अतिरिक्त बिजली कम कीमत पर बेचनी पड़ती थी, जिससे डिस्कॉम को नुकसान उठाना पड़ता था। अब उत्पादन बढ़ने और बेहतर योजना के कारण खरीद पर निर्भरता कम हुई है तथा अतिरिक्त बिजली से राजस्व अर्जित किया जा रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery