Wednesday, September, 09,2026

नशा तस्करी, साइबर क्राइम और गैंगस्टर्स पर सख्ती के दिए निर्देश

जयपुर: डीजीपी राजीव शर्मा ने सोमवार को जयपुर रेंज कार्यालय में अपराध समीक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर बैठक ली। बैठक में जयपुर रेंज के सभी जिलों के एसपी शामिल हुए। इस दौरान डीजीपी शर्मा ने दर्ज प्रकरणों का भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत 60/90 दिन में निस्तारण करने और नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। एक वर्ष व पांच वर्ष से अधिक पुराने लंबित आपराधिक मामलों का भी प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। उन्होंने हत्या के बढ़ते मामलों के कारणों का विश्लेषण कर रोकथाम के निर्देश दिए।

दुष्कर्म एवं पोक्सो के मामलों का निष्पक्ष और त्वरित अनुसंधान कर निस्तारण करने और झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2026 में रेंज के जिलों में भारतीय न्याय संहिता के अपराधों में करीब 450 मामलों की कमी आई है। डीजी कानून व्यवस्था संजय अग्रवाल ने साइबर थानों में अधिक स्टाफ लगाने और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीजी मालिनी अग्रवाल ने सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए यातायात नियम तोड़ने वालों पर अधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीजी एएनटीएफ दिनेश एम.एन. ने बताया कि जयपुर रेंज में फायरिंग की घटनाओं में कमी आई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery