Sunday, June, 07,2026

साइबर क्राइम के लिए बनेगा कॉर्डिनेशन सेंटर

जयपुर/जोधपुर: पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जल्द ही साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही साइबर थानों को आधुनिक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं और 1930 साइबर हेल्पलाइन की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा सके। राजीव कुमार शर्मा ने शनिवार को जोधपुर रेंज कार्यालय में अपराध समीक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में यह बात कही। बैठक में रेंज के महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह सहित जोधपुर ग्रामीण, फलोदी, बालोतरा, पाली, बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही और जालौर के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

डीजीपी ने साइबर अपराध को वर्तमान समय की बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि सरकार और पुलिस मुख्यालय की ओर से लगातार संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए विशेष तकनीकी टूल्स दिए जा रहे हैं, जबकि प्रत्येक साइबर थाने को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। बैठक में संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर भी जोर दिया गया। डीजीपी ने ड्रग माफिया के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने, उनके सरगनाओं पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने तथा अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला, बालक और कमजोर वर्ग की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरतने, कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने और अवैध गतिविधियों और घुसपैठ पर प्रभावी रोक पर जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery