Sunday, June, 14,2026

17% आबादी को नजरअंदाज करना उचित नहीं: चोपदार

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने राज्यसभा में अल्पसंख्यक, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस मुद्दे को पार्टी फोरम पर भी उठाते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है। चोपदार ने कहा कि राजस्थान में मुस्लिम आबादी लगभग 17 प्रतिशत होने के बावजूद राज्यसभा में इस समुदाय का प्रतिनिधित्व न होना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में नीरज डांगी को दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भी अल्पसंख्यक समाज की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का मुस्लिम समाज लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहा है और हर चुनाव में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चोपदार ने कहा कि यह केवल एक समुदाय का सवाल नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति का मुद्दा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery