Sunday, July, 26,2026

जिलाध्यक्ष बने, लेकिन जिला कार्यकारिणी अटकी

जयपुर: संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान कांग्रेस में 50 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के करीब आठ महीने बाद भी जिला कार्यकारिणियों का गठन अधूरा है। अब तक केवल 24 जिलों में ही कार्यकारिणी घोषित हो सकी है, जबकि 26 जिलों में गठन बाकी है। पार्टी हाईकमान की ओर से कार्यकारिणी में सीमित पद रखने के निर्देश प्रदेश नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 22 नवंबर, 2025 को संगठन सृजन अभियान के तहत 45 जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी। इसके बाद जनवरी 2026 में पांच और जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। हालांकि, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के आठ महीने बाद भी अधिकांश जिलों में कार्यकारिणी का गठन पूरा नहीं हो पाया है।

निकाय-पंचायत चुनाव से पहले संगठन तैयार करना बड़ी चुनौती

निकाय और पंचायत चुनाव घोषित हो जाते हैं तो कांग्रेस के सामने संगठनात्मक तैयारी की चुनौती और बढ़ जाएगी। बूथ और जिला स्तर पर मजबूत संगठन के बिना चुनावी तैयारी प्रभावित हो सकती है। इसलिए शेष जिलों में जल्द कार्यकारिणी गठन आवश्यक है।

इन जिलों में हो चुका है कार्यकारिणी गठन

अब तक जिन जिलों में कार्यकारिणी गठित हो चुकी है, उनमें अजमेर शहर, अजमेर ग्रामीण, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, कोटा ग्रामीण, सीकर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर ग्रामीण पूर्व, जयपुर ग्रामीण पश्चिम, बीकानेर ग्रामीण, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, जोधपुर ग्रामीण, डीग, बालोतरा, सवाई माधोपुर, धौलपुर और हनुमानगढ़ सहित कुल 24 जिले शामिल हैं।

छोटे जिलों में 31 पदों की सीमा बनी परेशानी

सूत्रों के अनुसार, हाईकमान ने बड़े जिलों में अधिकतम 51 और छोटे जिलों में 31 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी सीमा के कारण प्रदेश नेतृत्व और जिलाध्यक्षों के सामने संतुलन बनाने की चुनौती खड़ी हो गई है। जिलाध्यक्षों का कहना है कि कार्यकारिणी में विधायकों, सांसदों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों, लोकसभा प्रत्याशियों और विभिन्न वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों को भी प्रतिनिधित्व देना होता है। ऐसे में सीमित पदों के कारण सभी गुटों और कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करना आसान नहीं है। इधर, कांग्रेस एक ओर प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और किसानों जैसे मुद्दों पर लगातार घेरने में जुटी है तो दूसरी ओर उसके अपने संगठनात्मक अभियान तय रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लगातार धरना-प्रदर्शनों, छात्र आंदोलनों, 'छात्रों की गूंज' जैसे कार्यक्रमों और विभिन्न जिलों के दौरों में व्यस्त हैं। इसके चलते संगठन विस्तार की कई योजनाएं अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ सकी हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery