Sunday, August, 09,2026

प्रतिभाओं को तलाशकर दुनिया के मंच तक पहुंचाएंगे: मुख्यमंत्री

जयपुर: किसी ने नौ महीने की उम्र में पोलियो से जिंदगी की जंग शुरू की, किसी ने परिस्थितियों को चुनौती देकर खेल को अपना हथियार बनाया और किसी ने दूसरे खिलाड़ी की सफलता से प्रेरणा लेकर अपना कॅरिअर बदल दिया। शनिवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 और अन्य अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह सिर्फ पुरस्कार देने तक सीमित नहीं रहा। यहां खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानियां भी सामने आई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खिलाड़ियों से संवाद किया और उनकी तैयारियों, संघर्ष तथा भविष्य के लक्ष्य के बारे में जाना। कॉमनवेल्थ में स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी को एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई, जबकि भाला फेंक में कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर सिंह को 30 लाख रुपए का चेक सौंपा गया। राहुल शर्मा, मोना अग्रवाल और संध्या विश्नोई को भी प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को राजस्थान का गौरव बताते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान हो और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच मिले। युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास करने वाला खिलाड़ी अपने से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी को भी हरा सकता है।

3540 खिलाड़ियों को 52 करोड़ की मदद

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक 3540 खिलाड़ियों को 52 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई है। 186 खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी जा चुकी है। जयपुर में करीब 101 करोड़ रुपए की लागत से महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। वहीं खेल उपकरणों की खरीद पर करीब 18 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं और प्रदेश में 50 खेलो इंडिया केंद्र स्थापित किए गए हैं।

अब लक्ष्य ओलंपिक में पदकः अरुंधति

मुख्यमंत्री ने अरुधति चौधरी से बातचीत करते हुए उनके अगले लक्ष्य के बारे में पूछा। इस पर अरुंधति ने कहा कि अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है। कॉमनवेल्थ में स्वर्ण जीत चुकी अरुंधति का यह जवाब बताता है कि उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि भी अंतिम मंजिल नहीं है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे की तैयारी के लिए शुभकामनाएं दी।

अनुशासन नहीं तो प्रतिभा अधूरीः यशवीर

जेवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह ने कहा कि खिलाड़ी की जिंदगी में अनुशासन सबसे जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपने कोच की बात मानने और लगातार मेहनत करते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास, अनुशासन और कोच के मार्गदर्शन से ही खिलाड़ी बड़े मंच तक पहुंचता है।

मोना अग्रवाल ने शूटिंग में मारी बाजी

पैरा खिलाड़ी मोना अग्रवाल ने बताया कि नौ महीने की उम्र में उन्हें पोलियो हो गया था। वह माता-पिता की तीसरी संतान थीं और उनके जन्म को परिवार में अनचाही संतान के रूप में देखा गया। पहले वह वॉलीबॉल खेलती थी। वर्ष 2022 में उन्होंने शूटिंग शुरू की और ब्रॉन्ज पदक जीता।

अवनी को देख राहुल ने बदली जिंदगी की दिशा

गंगापुर-सवाईमाधोपुर के पैरा खिलाड़ी राहुल शर्मा ने बताया कि अवनी लेखरा की उपलब्धि की खबर देखी और उससे प्रेरित होकर शूटिंग शुरू करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने लगातार अभ्यास किया और पैरा वर्ल्ड कप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery